PALI SIROHI ONLINE
SIR प्रक्रिया वोटर लिस्ट शुद्धिकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष अनराज मेवाड़ा ने लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया
तखतगढ 22 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा)तखतगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा SIR प्रक्रिया वोटर लिस्ट शुद्धिकरण को लेकर नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका तखतगढ़ अनराज मेवाड़ा ने बीएलओ द्वारा बताएं गए दिशा निर्देश को समझ कर SiR प्रक्रिया में लोगों को सहयोग करने का आग्रह किया और ज्यादा से ज्यादा इस जटिल प्रक्रिया को सरल तरीके से लोगों को समझाया बीएलओ द्वारा हर घर फॉर्म दिए गए जिस वार्ड में फॉर्म नहीं आया है वह अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म लेकर भरकर जमा करवा दे जिससे आने वाले समय में लोकतांत्रिक तरीके से होने वाले चुनाव में भाग ले सके इस मौके पर बीएलओ जितेंद्र सिंह जोधा बीएलओ सुभाष जी नगर पालिका कर्मचारी चतराराम मीणा
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जयंती जैनम अर्जुन हीरागर अनिल चौधरी प्रफुल्ल माली आदि उपस्थित रहे
