• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” के केम्प का होगा शुभारंभ

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 30, 2026
in Local
0
तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” के केम्प का होगा शुभारंभ

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” के केम्प का होगा शुभारंभ

तखतगढ 30 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका मे आगामी 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक पालिका सभा भजन मे राजस्थान सरकार द्वारा आमजन की सेवाओ का निस्तारण एव नगर को स्वच्छ और सुन्दर बनाने को लेकर केम्प लगाकर”सेवा सेतू अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अधिशासी अधिकारी महेंद्र कुमार बंजारा ने बताया कि
निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव राजस्थान के निर्देशो की पालना में राज्य सरकार द्वारा शहरी नागरिकों को प्रदत सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एव जन समस्याओं के समाधान एवं शहरी क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाये जाने हेतु सेवा सेतु अभियान 7 अक्टुबर से 16 अक्टुबर 2026 तक आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा प्रदत्ता दिशा-निर्देशानुसार एवं प्रदत्ता छूट शिथिलताओं के तहत् नगर पालिका, तखतगढ़ में समस्त लम्बित आवेदनों एवं प्रकरणों आदि का यथा समय निस्तारण किया जायेगा।
जिसको लेकर कैम्प के प्रभारी रतनलाल सांखला सहायक प्रशासनिक अधिकारी व कैम्प के सह प्रभारी आकाश त्रिवेदी, संविदा कनिष्ठ अभियंता, नगर पालिका को नियुक्त किया गया हैं। उक्त 10 दिवसीय “सेवा सेतु अभियान 2026” कार्यक्रम मे स्टोर शाखा, नामान्तरण, उपविभाजन शाखा,राजस्थान सम्पर्क, भवन निर्माण शाखा, की पत्रावलियां प्राप्त कराना व लम्बित पत्रावलियों के निस्तारण की कार्यवाही करवाना, रोड लाईट शाखा से संबंधित रोड लाईट दुरूस्त करवाना एवं आवश्यक स्टेशनरी, उपकरण एवं अभियान संबंधी होर्डिंग,बैनर उपलब्ध कराना,सूचना अधिकार अधिनियम के तहत् आवेदन का निस्तारण करवाना, रेकर्ड व्यवस्थित करवाना, अग्निशमन शाखा फायर एनओसी के आवेदन प्राप्त करना व लम्बित आवेदनों का निस्तारण करवाना एवं विविध शाखा, ट्रेड लाईसेन्स के प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करवाना, भूमि धारा 69क, स्टेट ग्रान्ट एक्ट नियमन, कृषि भूमि नियमन, भूमि शाखा, भू उपयोग परिवर्तन की पत्रावलियां प्राप्त कराना व लम्बित पत्रावलियों के निस्तारण की कार्यवाही करवाना रोकड शाखा, दुकान किराया, दीनदयाल उपाध्याय योजना अन्तर्गत आपके अधिनस्थ नियुक्ति कार्मिक, से प्रधानामंत्री स्व-निधि योजना के तहत् आवेदन भरवाना,विकास शाखा, स्वच्छ भारत मिशन, के अन्तर्गत पेच कार्य, टूटे फोरोकंवर, कास सही करना, स्वच्छ भारत मिशन के तहत् घरेलू शौचालय के आवेदन भरवाना, प्रधानामंत्री आवास योजना के आवेदन प्राप्त कर व अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Previous Post

पालड़ी जोड़ में गौमाता व बछड़े की प्रतिमा का अनावरण ग्रामीणों ने किया पूजन

Next Post

पाली-घर में घुसकर हत्या करने वाले पिता-पुत्र को उम्र कैदः सो रहे लोगों पर लाठियों से किया था हमला, 8 साल बाद कोर्ट का फैसला

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page