• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-शपथ ग्रहण के साथ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के गीता देवी व जयश्री नामा,कॉग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने नामांकन किया दाखिल

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
September 16, 2026
in Local
0
तखतगढ-शपथ ग्रहण के साथ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के गीता देवी व जयश्री नामा,कॉग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने नामांकन किया दाखिल

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

शपथ ग्रहण के साथ अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के गीता देवी और जय श्री नामा दो तो
कॉग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने नामांकन किया दाखिल

बिना चुनाव लड़े बसंती देवी सोनी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर ठोकी ताल


तखतगढ 16 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितंबर को नगर पालिका चुनाव 2026 शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद अध्यक्ष पद चुनाव के लिए लोक सुचना जारी होने के दुसरे दिन बुधवार दोपहर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज मेवाडा ने अपने प्रस्तावक समर्थको के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष अध्यक्ष पद हेतु नामांकन दाखिल किया। बाद भाजपा के प्रत्याशी गीता देवी सोमपुरा, दारमी देवी सुथार, हीर सिंह सोलंकी ,रमेश कुमार, जय श्री नामा ने रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष पहुंचकर पद एव गोपनीयता की शपथ ली बाद अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से गीता सोमपुरा और जय श्री नामा ने अपने प्रस्तावको के साथ आर.र्ओ. पूरण कुमार के समक्ष दो नामांकन दाखिल किया। बाद अध्यक्ष पद हेतु बिना चुनाव लड़े हाइब्रेड पद्धति से बसंती देवी सोनी ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर ताल ठोक दी है। इस के तुरंत बाद सुमेरपुर विधायक प्रत्याशी हरि शंकर मेवाड़ा ने कांग्रेस का सिंबल जमा करवाकर सरोज मेवाडा को अध्यक्ष पद के लिए अधिकृत किया। इसी प्रकार भाजपा प्रभारी भारताराम देवासी ने पहुंच कर रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार के समक्ष भाजपा की और से प्रत्याशी जय श्री नामा के नाम भाजपा का सिम्बल जमा करवाकर अधिकृत किया गया। भाजपा के प्रभारी भारताराम देवासी ने कहा-‘भाजपा से आज दो नामांकन दाखिल हुए है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा जय श्री नामा को पार्टी ने
अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। उन्होने कहा कि वार्ड 22 से निर्दलीय निर्विरोध हुई शिल्पा कुमावत भी भाजपा के साथ है और भाजपा का ही बोर्ड बनाने का दावा किया है।


कांग्रेस का दावा हम 13 का आंकड़ा पार कर कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे

कांग्रेस के प्रभारी एवं ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने भी कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा करते हुए कहां कि आज हमने हमारे विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के सानिध्य में तखतगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए सरोज मेवाड़ा के नाम आवेदन भरा है और सिंबल भी जमा करवा कर पार्टी ने अधिकृत किया है। और हमारी उम्मीद भी बरकरार है। अबकी बार कांग्रेस का बोर्ड बनेगा। हमारे पास कांग्रेस के निर्वाचित 8 पार्षद है। लेकिन हम निरंतर निर्दलीयों से संपर्क कर रहे हैं। जिस से पूर्ण विश्वास है कि हम 13 का आंकड़ा पार कर कांग्रेस का बोर्ड बनाएंगे।


21 सितंबर को अध्यक्ष पद चुनाव में क्रॉस वोटिंग की संभावना

दरअसल 11 सितंबर को संपन्न हुए तखतगढ़ नगर पालिका आम चुनाव 2026 मे वार्ड 22 की निर्दलीय प्रत्याशी शिल्पा कुमावत निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद 14 सितंबर को मतगणना परिणाम मे भाजपा को 12 सीट और कांग्रेस कै खाते मे 8 सीट रही और 4 निर्दलीय के खाते मे जाने से 5 निर्दलीय हो गए। नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए सामान्य महिला आरक्षित है। जिस मे भाजपा को बहुमत हासिल करने के लिए 1 ही निर्दलीय की आवश्यकता है। और कांग्रेस को बहुमत हासिल करने के लिए 5 निर्दलीयो की आवश्यकता है। लेकिन भाजपा मे अध्यक्ष पद को लेकर भाजपा के दो कद्दावर नेताओ मे नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज नामा और पूर्व दो बार मण्डल अध्यक्ष रह चुके गणपत सोमपुरा के बीच अपनी अपनी पत्नियो को अध्यक्ष बनाने को लेकर जबरदस्त घमासान मचा हुआ है। और बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए अंतिम दिन गीता सोमपुरा और जयश्री नामा दोनो के नामांकनक दाखिल किए गए। उसके कुछ ही देर बाद भाजपा के प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रभारी भारताराम देवासी ने जयश्री नामा के नाम पार्टी का सिम्बल जमा करवाकर भाजपा से अधिकृत किया गया। ऐसे मे अब गीता सोमपुरा का नाम रास्ते से हटने के बाद भाजपा से जयश्री नामा और कांग्रेस से सरोज मेवाडा के बीच अध्यक्ष पद को लेकर सीधा सियासी मुकाबला रहेगा। और सोमपुरा की अध्यक्ष पद की नाराजगी से 21 सितंबर को क्रोस वोटिंग होने की पूर्ण संभावना मानी जा रही है। जिस का कांग्रेस को सीधा फायदा मिलने से कांग्रेस का बोर्ड बनने की उम्मीद है।

Previous Post

जवाई सफारी व ईको टूरिज्म कार्डिनेशन कमेटी  की बैठक आयोजित

Next Post

अध्यक्ष पद के चुनाव मे टिकट नही मिलने से नाराज गीता सोमपुरा ने छोडी घेराबंदी

Next Post
अध्यक्ष पद के चुनाव मे टिकट नही मिलने से नाराज गीता सोमपुरा ने छोडी घेराबंदी

अध्यक्ष पद के चुनाव मे टिकट नही मिलने से नाराज गीता सोमपुरा ने छोडी घेराबंदी

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page