PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा
पुलिस ने साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस पर पढ़ाया कानूनी पाठ
विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी
तखतगढ 7 अगस्त;(खीमाराम मेवाडा) बुधवार को पुलिस थाना तखतगढ़ द्वारा पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देशों अनुसार प्रति बुधवार को चलाए जा रहे साइबर सुरक्षा जागरूकता दिवस के रूप में यातायात संबंधित नियमों की जानकारी हेतु राजकीय बालिका विद्यालय में साइबर सुरक्षा और यातायात संबंधित विस्तार से जानकारी दी। बुधवार सुबह तखतगढ़ थाना सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह हेड कांस्टेबल पदमाराम और कांस्टेबल तेगबहादुर द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह के सानिध्य में समस्त विद्यार्थियों को यातायात नियमों एवं साइबर सुरक्षा क्राइम ठगी से बचने हेतु कानूनी जानकारी देते हुए सहायक उप निरीक्षक के रघुवीर सिंह ने उपस्थित सभी विद्यार्थियों को यातायात संबंधित एवं साइबर सुरक्षा के विस्तार से जानकारियां दी है।