PALI SIROHI ONLINE
जिला स्तरीय फ्लाइंग ने किया तखतगढ़ के NIOS बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण
तखतगढ़ 11 नवंबर (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को तखतगढ़ नगर के संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ के राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान के NIOS बोर्ड परीक्षा केंद्र पर संचालित परीक्षाओं का पाली के अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय – माध्यमिक शिक्षा पाली प्रवीण कुमार जांगिड़ द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल में उनके साथ हरीश व्यास भी उपस्थित थे। जिला स्तरीय फ्लाइंग द्वारा परीक्षा केंद्र की गहन जांच की गई। उन्होंने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की तलाशी लेते हुए उनके प्रवेश पत्र, आईडी आदि की भी जांच की। निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्र पर परीक्षा से संबंधित संधारित रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया। फ्लाइंग द्वारा केंद्राधीक्षक गजेन्द्र सिंह तंवर से परीक्षा व्यवस्था संबंधित आवश्यक जानकारियां भी ली गई। निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केंद्र पर परीक्षाओं का संचालन शांतिपूर्वक एवं समस्त मापदंडों की पालना करते हुए नियमानुसार आयोजित होना पाया गया।




