PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ के नेहरू रोड सर्कल पर 100 फीट ऊंचाई पर लहराएगा 30 फीट लंबा तिरंगा
दोनो साइड से वाइट फ्लैग लाइट की दूधिया रोशनी से चमकता तिरंगा दूर-दूर तक दिखाई देगा
तखतगढ 21 जनवरी (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका द्वारा कस्बे के नेहरू रोड तिराहे का नाम बदलकर अब नेहरू रोड सर्कल को तिरंगा सर्कल बनाया गया है। जहा अब 100 फीट ऊंचाई पर लहराएगा 30 फीट लंबा तिरंगा उसके दोनो साइड से वाइट फ्लैग लाइट की दूधिया रोशनी से चमकता तिरंगा दूर-दूर तक दिखाई देगा। कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल ने बताया की नेहरू रोड तिराहे का नाम बदलकर अब नेहरू रोड सर्कल को तिरंगा सर्कल बनाया गया है। उक्त सर्किल पर डिवाइड के बिच संबंधित संवेदक द्वारा बुधवार को 100 फिट उचाई का पोल हाइड्रो मशीन की सहायता से खडा किया गया। तथा सर्किल के दोनो साइड की सड़क किनारे वाइट फ्लैग लाइट के पोल भी लगवाए है। बहुत ही जल्द 100
उचाई पर 30 फीट लम्बा तिरंगा लगेगा और साइड लगाई गई दोनो वाइट फ्लैग लाइट की दूधिया रोशनी तिरंगा पर पडने से चमकता तिरंगा दूर-दूर तक दिखाई देगा। जिसकी लागत तकरीबन 8 लाख रुपए खर्च होने।


