PALI SIROHI ONLINE
सिरोही-विधायक ओटाराम देवासी के जनसुनवाई केंद्र का शुभारंभ होते ही आमजन की समस्याओं का समाधान शुरू हो गया। बुधवार को उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान ही एक पीड़ित की समस्या का मौके पर निस्तारण कर दिया।
समारोह में सादुलपुरा निवासी धनपत सिंह ने सिरोही विधायक राज्यमंत्री ओटाराम देवासी के सामने बताया कि लंबे समय से उनका जल संबंध पुरानी पाइपलाइन से नई लाइन पर शिफ्ट नहीं किया जा रहा है। इससे पेयजल आपूर्ति में उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी।
राज्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, रूडीप, एल एंड टी कंपनी के अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। तुरंत समाधान के निर्देश दिए।
मंत्री के सख्त रुख का असर कुछ ही घंटों में दिखा। स संबंधित विभागों और एल एंड टी अधिकारियों ने टीम को मौके पर भेजा। जल संबंध को पुरानी लाइन से हटाकर नई पाइपलाइन पर शिफ्ट कर दिया। केंद्र के पहले ही दिन मिली इस सफलता से आमजन में प्रशासन के प्रति भरोसा बढ़ा

