PALI SIROHI ONLINE
तखतगढ़- चातुर्मास की तजॅ पर अब तक का सबसे बड़ा श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन, 18 को होगी फले चुनरी, 36 कॉम की बैठक में नगर वासियों की रहेगी अपूर्ण सेवा कार्य
तखतगढ 6 मई :(खीमाराम मेवाड़ा) देव नगरी तखतगढ़ की पावन धरा पर 12 मई से 7 दिवसीय एक बार फिर आयोजनकताॅ तखतगढ़ निवासी पुखराज पुत्र जेपाजी घांची की मंशा के अनुसार समस्त तखतगढ़ नगर के धर्म प्रेमियों नगरवासीयो एवं कुंभलगढ़ सूरजकुंड धाम के गादीपति श्री श्री 108 अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के पावन सानिध्य में परम श्रध्देय संत श्री कृपाराम जी महाराज की विशालतम भागवत कथा का आयोजन नगर के प्राचीन मंदिर श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर बगीची प्रांगण में होने जा रहा है। विशालतम धार्मिक आयोजन को लेकर रविवार रात्रि 8 बजे श्री कुंदेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में नगर के समस्त सनातन धर्म प्रेमियों सामाजिक संगठनों एवं 36 काॅम नगरवासीयो की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में आयोजन करता पुखराज घांची द्वारा जाजम पर खड़े होकर कहां की तखतगढ़ की पावन धरा पर 12 मई से 7 दिवसीय कुंदेश्वर महादेव मंदिर बगीची प्रांगण में परम श्रध्देय संत श्री कृपाराम जी महाराज की विशालतम भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त नगर के 36 कॉम नगर वासियों तरफ से सेवा कायॅ की आवश्यकता है।
दरमियांन नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने उपस्थित जाजम पर नगर वासियों से आह्वान किया कि तखतगढ़ नगर आज भी धार्मिक कार्यकर्मों में अव्वल है। और आज तक किसी भी धार्मिक कार्यक्रम में एक मंच पर 36 काॅम संगठित होकर कार्य को सफल करते आ रहे हैं। जिससे प्रदेश से लेकर कई प्रांतो तक तखतगढ़ का नाम चर्चित है। जो बड़ी खुशी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह 2 वर्ष पूर्व नगर में चातुर्मास का आयोजन हुआ था।
उसी तर्ज पर अब तक का सबसे बड़ा श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान का आयोजन होगा। जिसमें 12 मेई को संतों के प्रवेश के साथ विशाल कलश यात्रा का शुभारंभ होगा बाद दोपहर 12 से शाम 4:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा वचन कार्यक्रम रहेगा। और 18 में को फले चुनरी का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को यथाशक्ति समय का भोग देखकर सफल बनाने का आह्वान किया जिस पर सभी 36 काॅम नगर वासियों ने कुंदेश्वर महादेव की जय कारों के साथ तन मन से अपूर्ण सहयोग करने की सहमति जताई। और प्रसाद वितरण के बाद बैठक विसर्जन हुई।
बैठक में आयोजनकताॅ पुखराज घांची एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा, व्यापार संघ अध्यक्ष जितेंद्र चांदोरा, व्यापार एवं उद्योग मंडल अध्यक्ष विनोद सोलंकी, गणपत सोमपुरा, दिनेश रामीणा, भबुतमल सुथार, भूपेंद्र जोशी, मोहनलाल, नरसाराम कुमावत, हेमाराम टांक,रमेश कुमार, मोहनलाल सोनी, आनंद सोनी,भरत वैष्णव, वीणा रावल, राम सिंह सहित 36 कॉम नगर वासियों ने भाग लिया।