PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ शहरी क्षेत्र मे खाली पडे भूखण्ड स्वामियों को 3 दिवस में अपने खाली प्लॉट्स की साफ सफाई कराने की चेतावनी
नगरपालिका प्रशासन द्वारा जारी आदेश मे कहा 3 दिन मे खाली प्लॉट्स की सफाई नही करने पर होगी कार्रवाई
तखतगढ 3 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्डो मे कंटीली बबुल की झाडियो मे दफन खाली पडे भुखण्डो से मचछरो के पनपने की आशंका को लेकर भूखण्ड मालिको को 3 दिन मे साफ सफाई करने की चेतावनी देते हुए कहा गया कि 3 दिन मे सफाई नही कराने पर प्रशासन अपने स्तर सफाई करवाकर स्वामित्व मालिको से राशी वसूली जाएगी।
अधिशाषी अधिकारी महेंद्र बंजारा ने बताया कि निदेशक एवं विशिष्ट सचिव स्वायत शासन विभाग जयपुर के निर्देशों की पालना में नगर पालिका तखतगढ़ क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में खाली पडे प्लॉट्स में कचरा, झाड-झरवाड़ और गंदगी जमा होने के कारण स्वच्छ शहरी की छवि प्रभावित हो रही है। इस सम्बन्ध में स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) के मापदण्डों के अनुसार क्षेत्रवासियों से अपील की जाती है कि भूखण्ड स्वामियों को 3 दिवस में अपने खाली प्लॉट्स की साफ सफाई करवाई जाए एवं निर्धारित अवधि में साफ सफाई नहीं कराने पर पालिका अपने स्तर पर सफाई करवाकर भूखण्ड स्वामियों से नियमानुसार राशि वसुल की जाएगी। एवं राशि जमा नहीं कराने की स्थिति में सम्बन्धित भूखण्डों को नियमानुसार सीज करने की उचित कार्यवाही की जायेगी।

