PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
उपखंड अधिकारी ने विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन किया
तखतगढ 12 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को नगरपालिका सभागार में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कालुराम कुम्हार की अध्यक्षता में आगामी नगरपालिका आम चुनाव 2026 के लिए प्रशासनिक व्यवस्था हेतु बैठक के बाद उपखंड अधिकारी कालुराम कुम्हार सुमेरपुर द्वारा तखतगढ़ नगर पालिका द्वारा लगाई गई विभाजन विभीषिका प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। इस अवसर पर ARO जितेन्द्र बबेरवाल, अधिशाषी अधिकारी महेन्द्र बंजारा एवं सभी विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहें।


