• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़ थाने मे सेवारत 25 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरित होने पर नागरिकों ने धूमधाम से किया सम्मान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
July 31, 2026
in Local
0
तखतगढ़ थाने मे सेवारत 25 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरित होने पर नागरिकों ने धूमधाम से किया सम्मान

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़ थाने मे सेवारत 25 पुलिस कर्मियों के स्थानांतरित होने पर नागरिकों ने धूमधाम से किया सम्मान

माला, साफा, नारियल के साथ 101 रूपये भेट एव स्मृति-चिह्न देकर दी विदाई, बेहतर कानून- व्यवस्था एव जनसेवा की सराहना

तखतगढ़ 31 जुलाई (खीमाराम मेवाडा) पुलिस थाना तखतगढ़ मे लंबे समय से सेवाएं दे रहे। साइबर एक्सपर्ट हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल सहित कुल 25 पुलिसकर्मियों के अन्य पुलिस थानो मे स्थानांतरण होने पर गुरुवार रात्री सीएलजी सदस्यो, नगरवासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से आए ग्रामीणो ने गोगरा रोड स्थित एक निजी भवन में आयोजित सम्मान एव विदाई समारोह में सभी पुलिसकर्मियों का बडे ही धुमधाम से अभिनंदन के साथ माला, साफा, नारियल के साथ 101 रूपये भेट एव स्मृति-चिह्न देकर विदाई दी गई और उनके बेहतर कानून- व्यवस्था एव जनसेवा सराहना भी की है।

गुरुवार रात्री आयोजित कार्यक्रम के दौरान निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा,थाना निरिक्षक शेतान सिह सहित नगरवासियों ने स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को कुमकुम तिलक लगाकर माला एव साफा पहनाकर हाथो मे नारियल, 101 रुपये भेंट किए वही निवर्तमान पार्षद राजेश कुमावत व दिनेश कुमावत द्वारा सूरजकुंड धाम कुंभलगढ़ के दाता श्री अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी जी की तस्वीर भेंट कर मोतीयो की माला से सम्मानित किया। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा जनसेवा के लिए उनके कार्यों की सराहना की।

मौके पर मनोज नामा,प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह तंवर ने अपने उद्बोधन में कहा कि पुलिस थाने के पूरे दल एवं थाना अधिकारी द्वारा अपराधों और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश बनाए रखा। पुलिस की निरंतर निगरानी और सजगता के कारण तखतगढ़ नगर में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। और आगे भी स्थानांतरित थानो मे भी इसी तरह सराहनीय कार्य होने की कामनाओ के साथ शुभकामनाए देते है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं एवं बालिकाएं नगर में बिना किसी भय के आवागमन करती नजर आती हैं। यह पुलिस की सतर्क गश्त, प्रभावी निगरानी और बेहतर कानून-व्यवस्था का परिणाम है। इस अवसर पर नगर पालिका के निवर्तमान उपाध्यक्ष मनोज नामा, प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह तंवर, दिनेश कुमावत,भवरलाल मीणा,विनोद सोलंकी,राजेश कुमावत, छगनलाल घांची,प्रकाश चौधरी,गजेंद्र सिंह, भवरसिह,भरत सोनी एव आसपास के गांवों से सैकडो ग्रामीण उपस्थित रहे।

इनको दी विदाई

पुलिस थाना तखतगढ से स्थानांतरित अधिकारी / कर्मचारीगणो मे रघुवीरसिंह उनिपु,
अशोक सैन सउनि,हंसराज सउनि
पदमाराम मुआ, चेलाराम मुआ, भंवरलाल कानि, कमलेश कानि, महेन्द्र कुमार कानि,गणपतसिंह कानि,निकुसिंह कानि,ओमप्रकाश कानि,ओमप्रकाश कानि, राजेन्द्र सिंह कानि,भजनलाल कानि,
जेठाराम कानि,हनुमानराम कानि, प्रवीण कुमार कानि,उमरदीन कानि,तेगबहादुर कानि,श्रवण कुमार कानि,रमेश कुमार कानि, मुकेश कुमार कानि,सांवलाराम कानि,श्रीमती विमला मकानि, और मंजू मकानि शामिल है।

Previous Post

रानी मे खीमाड़ा उप तहसीलदार मदनसिंह राजपुरोहित का सम्मानपूर्वक सेवा निवृत्ति समारोह आयोजित

Next Post

बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

Next Post

बाली-गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष में परमार ने आश्रम पहुंच गुरुदेव भगवंत को वंदन कर किया सम्मान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page