PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सोमवार सुबह 10 से 2 बजे तक होगा न.पा. अध्यक्ष पद चुनाव के मतदान के बाद होगी मतगणना
प्रशासन ने की पुरी तैयारी बस स्टैंड परिसर के चारो तरफ बैरिकेड एव बांस लगातार रास्ते किए सील चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
भूमिगत हुए निर्दलीय आज करेगे शहर की सरकार की सत्ता परिवर्तन
तखतगढ 20 सितम्बर (खीमाराम मेवाडा) 11 सितम्बर को तखतगढ नगर पालिका आमचुनाव 2026 सम्पन्न होने के बाद 21 सितम्बर सोमवार को होने जा रहे अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर रविवार को नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड परिसर के चारों तरफ के आवागमन के रास्तों को बेरिकेट एवं बांस लगातार सभी रासतो को सील करवा दिया है। कडी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बस स्टैंड परिसर की सभी दुकानदारो को दुकाने बंद रखने को कहा गया है। रविवार शाम को रिटर्निंग ऑफिसर पुरण कुमार,सहायक रीजनिंग ऑफिसर जितेंद्र कुमार बवेरवाल,थाना निरिक्षक शेतान सिह, प्रिंसिपल गजेंद्र सिंह तंवर कानून व्यवस्था को लेकर स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड परिसर का निरीक्षण का तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सोमवार सुबह शुरू हो रहे अध्यक्ष पद चुनाव को लेकर बस स्टैंड परिसर के चारों तरफ पुलिस की कड़ी घेराबंदी के साथ चप्पे चप्पे पर नजर रहेगी। सोमवार सुबह 10:00 बजाते ही अध्यक्ष पद को लेकर मतदान शुरू हो जाएगा जो मतदान प्रक्रिया 2:00 बजे तक चलेगी और मतदान के तुरंत बाद मतगणना के साथ अध्यक्ष की घोषणा भी हो जाएगी। और मंगलवार को उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे।
निर्दलीय आज करेगे शहर की सरकार की सत्ता परिवर्तन
दरअसल तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो मे 25 सीटो के लिए भाजपा के पास 12 पार्षद,और कांग्रेस के पास 8 पार्षद एव 5 सीट निर्दलीयो के कब्जे मे है। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा से जयश्री नामा और कांग्रेस से सरोज मेवाडा के बीच कांटे की टक्कर मे भाजपा को बहुमत के लिए 13 का आंकडा पार करने के लिए एक ही सीट की जरूरत है। जबकी कांग्रेस को पांच सीटो की आवश्यकता है। और सोमवार सुबह 10 बजे से अध्यक्ष पद के चुनाव शुरू होते ही इस बार भूमिगत हुए पांचो निर्दलीय अंदरूनी भीतरघात के साथ शहर की सरकार का सत्ता परिवर्तन करने की तस्वीर साफ दिख रही है।औ
भूमिगत हुए निर्दलीयों ने नेताओं के बिगाड़ दिए हालत
इस बार नगर पालिका चुनाव जीतने के बाद अज्ञातवास मे रहे पांचो निर्दलीयो ने भेजपा- कांग्रेस दोनो ही दलो के नेताओ के नाक मे दम कर हालात इतने बिगाड रखे है कि भूमिगत होने के बाद अब तक इन नेताओं के संपर्क में हजारो कोशिशो के भी नहीं आ रहे। इतना ही नही कि इनके प्रभारीयो से लेकर जिले भर के नेताओ ने तखतगढ मे डेरा डाल निर्दलीयो को कब्जे मे लेने के लिए दिन रात उनके पीछे भागम भाग कर अलग-अलग होटलो की तलाशी लेने के उपरांत भी शायद एक भी निर्दलीय सम्पर्क नही आकर दूर भागते जा रहे है। आखिर नेताओ को उनके घरो तक पहुंच कर उनके परिजनो पर भी दबाव बनाने मे नाकाम होने की जानकारी मिल रही है। और सोमवार को किस के हाथ होगी शहर की बागडोर और किसका बनेगा राजयोग सिर्फ 2 बजे का इन्तजार करे


