PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ मे 21 व 22 अक्टुबर को काला गोरा मंडोवर भेरूजी दो के दिवसीय भव्य मेला आयोजन को लेकर तैयारीया अंतिम चरण मे
21 को भव्य भक्ति संध्या एव 22 को गुजराती गरबा नृत्य की रहेगी धुन
तखतगढ 18 अक्टूबर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर पालिका क्षेत्र से गुजरते एनएच 325 के फालना रोड स्थित श्री काला गोरा
मंडोवर भैरुजी मंदिर प्रांगण मे हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 व 22 अक्टूबर को भक्तराज विसाराम भोपाजी के सानिध्य मे दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है।
कार्यक्रम को लेकर भक्तराज विसाराम भोपाजी ने बताया कि आगामी 21 व 22 अक्टूबर को श्री काला गोरा मंडोवर भेरूजी के दो दिवसीय वार्षिक मेले का आयोजन को लेकर मंदिर के रंग-रोगन कार्य एव लाइट डेकोरेशन की रंग बिरंगी रोशनी से सझावट की तैयारीया अंतिम चरण मे चल रही है। मेले के प्रथम दिन 21 अक्टूबर विजयादशमी को एक शाम मंडोवर भेरूजी के नाम भव्य भक्ति संध्या आयोजित होगी। जबकी दुसरे दिन 22 अक्टूबर आसोद सुदी ग्यारस को गुजराती गरबा नृत्य मे सायला के कलाकार गुजराती संस्कृति पर गरबा नृत्य की धुम मचाएगे। मेले मे तखतगढ नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्रो एव पाली जालोर जिले से भक्तगण भाग लेगे।




