PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
स्वच्छता महोत्सव एवं विकसित भारत- जन जन सेवा अभियान।
तखतगढ़ 17 सितम्बर (खीमाराम मेवाडे) नगर पालिका तखतगढ़ द्वारा स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गंवाई तालाब पर स्वच्छता श्रमदान एवं दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा गंवाई तालाब पर स्वच्छता श्रमदान किया गया तथा दीप प्रज्वलन कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने तथा अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्रीमान महेंद्र बंजारा, कनिष्ठ अभियंता श्री आकाश त्रिवेदी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री रतनलाल ,श्री गोपालराम कनिष्ठ सहायक,एस बी एम इंजीनियर चंद्रपाल सिंह, स्वच्छता निरीक्षक श्री मुकेश माली सहित नगर पालिका तखतगढ़ का समस्त स्टाफ, समस्त जमादार एवं सफाई मित्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को “स्वच्छता हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है” का संदेश देते हुए स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया गया।



