• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-वार्ड नंबर 21 के पार्षद ने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों का संपूर्ण पुनर्निर्माण, श्मशान घाट सौन्दर्यीकरण सहित गंवाई पेचके का पूर्ण जिणोद्वार करवाने की उठाई मांग

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
तखतगढ-वार्ड नंबर 21 के पार्षद ने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों का संपूर्ण पुनर्निर्माण, श्मशान घाट सौन्दर्यीकरण सहित गंवाई पेचके का पूर्ण जिणोद्वार करवाने की उठाई मांग

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

वार्ड नंबर 21 के पार्षद ने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों का संपूर्ण पुनर्निर्माण, श्मशान घाट सौन्दर्यीकरण सहित गंवाई पेचके का पूर्ण जिणोद्वार करवाने की उठाई मांग

पार्षद महेश रावल ने पालिका अध्यक्ष एव ईओ को ज्ञापन सौंपकर आगामी पालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने की रखी मांग

तखतगढ 23 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 21 के पार्षद महेश रावल ने क्षतिग्रस्त सड़कों एवं नालियों का संपूर्ण पुनर्निर्माण, श्मशान घाट सौन्दर्यीकरण सहित गंवाई पेचके का पूर्ण जिणोद्वार करवाने सहित विभिन्न विकास कार्यो को लेकर पार्षद रावल ने सोमवार को पालिका अध्यक्ष जयश्री नामा एव ईओ महेन्द्र कुमार बंजारा को तीन अलग अलग पन्नो मे ज्ञापन सौंपकर आगामी पालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल करने की मांग उठाई है। ज्ञापन मे बताया गया कि
वार्ड नंबर 21 में पिछले लगभग 20 से 25 वर्षों से सड़कों का नए सिरे से निर्माण नहीं हुआ है। जिसके कारण वार्ड की अधिकांश सड़कें एवं नालियां अत्यंत जर्जर एवं खराब स्थिति में हैं। जगह-जगह सड़कें टूट चुकी हैं। तथा नालियों की स्थिति भी काफी दयनीय हो चुकी है। जिससे वार्डवासियों को प्रतिदिन आवागमन एवं अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहा
विशेष रूप से ध्यान देने योग्य बात यह है कि वर्षों से सड़क पर बार-बार मरम्मत एवं नई परत चढ़ाने के कारण सड़कों का लेवल काफी ऊंचा हो गया है। जबकि आसयास के मकानों का फर्श एवं प्रवेश द्वार सडक के लेवल से काफी नीचे हो गए हैं। इस कारण बारिश के समय पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने की आशंका बनी रहती है। तथा आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
वार्ड नंबर 21 की संपूर्ण सड़कों एवं नालियों के विकास कार्य को नगरपालिका बोर्ड की आगामी बैठक के एजेंडे में प्राथमिकता से शामिल किया जाए तथा इसके लिए आवश्यक बजट स्वीकृत करवाया जाए।

यह हे नियमानुसार प्रस्तावित कार्य

वार्ड नंबर 21 की समस्त पुरानी एवं क्षतिग्रस्त सड़कों को पूरी तरह तोड़कर एवं आवश्यकतानुसार गहराई तक खुदाई करवाकर नए सिरे से निर्माण करवाया जाए, सड़क निर्माण से पूर्व मकानों के प्रवेश द्वार एवं वर्तमान लेवल को ध्यान में रखते हुए सड़क का उचित लेवल निधर्धारित किया जाए, ताकि सड़क मकानों से ऊँची न हो, वार्ड की समस्त पुरानी एवं क्षतिग्रस्त नालियों को नए सिरे से बनवाया जाए तथा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था की जाए, सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की गुभवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य तकनीकी मापदंडों के अनुसार करवाया जाए, पुरे वार्ड का सर्वे करवाकर आवश्यकतानुसार विस्तृत कार्ययोजना एवं बजट तैयार किया जाए। इस गंभीर एवं लंबे समय से लंबित समस्या को ध्यान में रखते हुए उक्त विकास कार्य को आगामी नगरपालिका बोर्ड बैठक के एजेंडे में शामिल कराकर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि वार्डवासियों को वर्षों पुरानी समस्या से राहत मिल सके।

श्मशान घाट के समुचित विकास, सौंदर्गीकरण एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की मांग

पार्षद ने यह भी बताया कि वार्ड 21 मे पूरे गाँव के 36 काॅम की कई समाजों की श्मशान भूमि स्थित है। यह स्थल सभी समाजों के लिए अंतिम संस्कार की महत्वपूर्ण एवं धार्मिक जगह है। लेकिन वर्तमान में यहां की स्थिति अत्यंत खराब है। यहां पर लोगों के बैठने के लिए कोबई उचित व्यवस्था नहीं है। न ही पीने के पानी की सही सुविधा उपलब्ध नही है। परिसर में पेड़-पौधे भी सही तरीके से नहीं लगे हुए हैं। तथा पूरी जगह होने के बावजूद उसका समुचित उपयोग नहीं हो पाया है।
ऐसी स्थिति में श्मशान घाट पर आने वाले नागरिकों, श्रद्धालुओं एवं शोक संतप्त परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह न केवल असुविधा का कारण है। बल्कि हमारी सामाजिक एवं धार्मिक परंपराओं के अनुरूप भी नहीं है। अतः जनहित एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रख आगामी बैठक बोर्ड के एजेंडे में शामिल करवाकर स्वीकृति प्रदान करावे।

यह हे नियमानुसार प्रस्तावित कार्य

श्मशान घाट का सौंदर्याकरण एवं विकास परिसर की साफ-सफ़ाई, समतलीकरण एवं पक्का चबूतरा/प्लेटफार्म बनवाया जाए ताकि लोग बैठ सकें,परिसर मे पेयजल व्यवस्था: श्मशान घाट पर पीने के पानी की समुचित व्यवस्था हेतु वाटर कूलर/नल-जल की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। तथा वृक्षारोपण : श्मशान घाट परिसर एवं आसयास के क्षेत्र में छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पेड़-पौधे लगाए जाएं, जिससे स्थल ठंडा, स्वच्छ एवं सुं द्रर बना रहे। साथ ही संम्पूर्ण परिसर का समुचित उपयोग पूरी पड़ी भूमि का उचित नियोजन कर चबूतरा, पथ, बैठक व्यवस्था, पार्किंग आदि का निर्माण करवाया जाए। उक्त कार्यो से न केवल आमजन को सुविधा मिलेगी, बल्कि यह स्थल स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनेगा, जिससे हमारी धार्मिक आस्था और सामाजिक व्यवस्था दोनों सुदृढ़ होंगी।

प्राचीन एवं ऐतिहासिक पेचके का पूर्ण जीर्णोद्धार करवाकर ऑटोमेटिक आरओ पेयजल प्लांट एवं कॉइन आधारित पानी की मशीन स्थापित करवाया जाय

रावल की महत्वपूर्ण मांग यह भी है।कि नगरपालिका तखतगढ़ के बार्ड नंबर 21 में स्थित गंवाई पेचका गांव की एक अत्यंत प्राचीन, महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक धरोहर भी है। यही पेचका वर्षों से गांव की पहचान रहा है तथा पूर्व में आमजन के लिए पेयजल का एक महत्वपूर्ण स्रोत भी रहा है। वर्तमान में उचित देखरेख एवं समय पर मरम्मत के अभाव में इस प्राचीन पेचके की हालत अत्यंत खराब हो चुकी है। यदि समय रहते इसका पूर्ण जीर्णोद्धार नहीं करवाया गया तो यह ऐतिहासिक धरोहर अपना अस्तित्त खो सकती है। जिस कारण जनहित एवं धरोहर संरक्षण को ध्यान में रखते हुए उचित कार्रवाई करावे

यह हे नियमानुसार प्रस्तावित कार्य

पेचके का पूर्ण जीर्णोद्धार पेचके की संन्यूर्ण मरम्मत,साफ-सफाई एवं आवश्यक निर्माण कार्य करवाकर इसे सुंदर, सुरक्षित एवं उपयोगी स्वरूप दिया जाए, पेयजल व्यवस्था पेचके को पुनः आमजन के पीने के पानी के उपयोग में लाने योग्य बनाया जाए तथा पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्बित की जाए।जहा ऑटोमेटिक आरओ प्लांट पेचके के परिसर में आधुनिक ऑटोमेटिक आरओ वाटर प्लांट स्थापित करवाया जाए, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल उपलव्ध हो सके।साथ ही कॉइन आधारित पानी की मशीन आरओ प्लांट के साथ ऐसी ऑटोमेटिक मशीन लगवाई जाए, जिसमें ₹5 का सिक्का डालने पर 10 लीटर शुद्ध आरओ पानी प्रापत हो सके। इससे आमजन को कम खर्च पर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी तथा परिसर का सौदयींकरण पेचके के आसपास साफ-सफाई, उचित रोशनी एवं आवश्यक सुविधाएं विकसित कर इस ऐतिहासिक स्थल को सुंदर एवं व्यवस्थित बनाया जाए।जिसे इस कार्य से एक ओर हमारी प्राचीन धरोहर का संरक्षण होगा, वहीं दूसरी ओर वार्ड नंबर 21 सहित आसपास के आमजन को सस्ती दर पर शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। उक्त षभी कार्य जनहित में एक स्थायी एवं सराहनीय पहल साबित होगा। उक्त संन्पूर्ण विकास कार्य के प्रस्ताव को नगरपालिका बोर्ड की आगामी बैठक के एजेंडे में शामिल करवाकर आवश्यक बजट एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान करवाने की मांग उठाई है।

Previous Post

पाली-नाकांबदी के दौरान बडी कार्यवाही, अवैध देशी कटटा व मोटरसाईकिल एवं हिस्टीशिटर सहित दो गिरफ्तार

Next Post

पालडी एम पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Next Post
पालडी एम पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

पालडी एम पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page