PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तखतगढ़ गैस गोदाम के पास देर रात भयानक आग़ ने मचाया तांडव
पुलिस और दमकल पहुची मौके पर आग को काबु कदने का प्रयास जारी
तखतगढ 22 नवम्बर (खीमाराम मेवाडा) रविवार देर रात तखतगढ़ कस्बे के पादरली रोड स्थित गैस गोदाम के पास अज्ञात कारणो से बबुल की झाडियो मे भयानक आग़ लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए तांडव मचा दिया और अंधेरी रात मे दूर दूर तक सिर्फ आग का ही तांडव दिखाई देते ही सुचना पर तखतगढ गैस एजेंसी के प्रबंधक दलपतसिह की सुचना के तुरंत बाद तखतगढ नगर पालिका दमकल वाहन सहित फायरमैन ने मौके पर पहुंचकर आग को काबु करने का प्रयास शुरू किया सुचना पर तखतगढ पुलिस के थाना अधिकारी घिसुलाल मय जाप्ता भी मौके पर पहुचे खबर लिखे जाने तक आग ने तांडव मचा रखा था। दमकलकर्मी काबु करने के प्रयास मे जुटे हुए थे।
पुलिस और दमकल पहुची मौके पर आग को काबु कदने का प्रयास जारी
