• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़- एम.डी.एम.ए. ड्रग्स के साथ बलाना का शक्ति सिंघ गिरफ्तार, 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. बरामद

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 21, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

गस्त के दौरान बलाना मे ड्रग्स के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कर कब्जे से 3.26 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. बरामद

तखतगढ 21 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को सुबह तखतगढ थाना पुलिस की गस्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी कर कब्जे से 3.26 ग्राम अवैध एम.डी.एम.ए. बरामद कर आरोपीको गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण ने बताया की जिले में चलाये जा रहे लोकल एंव स्पेद्दाल अभियान के तहत तखतगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार को सुबह ग्राम बलाना में मय पुलिस टीम के द्वारा एक व्यक्ति के कब्जे से 3.26 ग्राम एम. डी. एम. ए. बरामद की गई।

अवैध मादक पदार्थ व अवैध हथियार सप्लायरो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री मोनिका सेन. के मार्गदर्शन में व चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली के निर्देशन में एवं जितेन्द्रसिह उपाधीक्षक सुमेरपुर के सुपरविजन में टीम का गठन किया गया। मंगलवार सुबह थानाधिकारी पुलिस थाना तखतगढ़ को दौराने गश्त ग्राम बलाना में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस की गाड़ी को देखकर भगने लगा तो उक्त व्यक्ति को रोक कर चैक किया तो उसके पास प्लास्टिक की थैली में अवैध एमडी है। उक्त व्यक्ति के कब्जे से 3.26 ग्राम एम.डी.एम.ए. ड्रग्स बरामद की गई।

जिस पर पुलिस थाना तखतगढ़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान श्यामराज सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना साण्डेराव द्वारा प्रारम्भ किया गया। पुलिस ने आरोपी बलाना निवासी शक्तिसिंह पुत्र दलवीरसिंह राजपुत 27 साल थाना तखतगढ को गिरफ्तार किए है

Previous Post

रानी ओवरब्रिज के नीचे अधूरी सीसी रोड, रोज हो रहे हादसे, नेता मस्त, अफसर सुस्त, ठेकेदार मदमस्त” जैसी दिख रही स्थिति

Next Post

आहोर पुलिस थाना परिसर में आग से दर्जनों मोटरसाइकिल जलकर हुए खाक, आग के कारणों की जांच शुरू

Next Post

आहोर पुलिस थाना परिसर में आग से दर्जनों मोटरसाइकिल जलकर हुए खाक, आग के कारणों की जांच शुरू

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page