PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
निकाय चुनाव तखतगढ मे भाजपा,काग्रेस व निर्दलीय सहित आम आदमी पार्टी की भी हुई एन्ट्री
सोमवार को अंतिम दिन 147 कुल 212 अभयार्थीयो ने दाखिल किए नामांकन
अब की बार सबसे ज्यादा निर्दलीय बिगाड़ेंगे दोनों दलों का समीकरण
तखतगढ़ 31 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी 11 सितंबर को होने जा रहे तखतगढ नगर पालिका के 25 वार्डो के लिए दूसरे चरण के आम चुनावो को लेकर गुरुवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद पांचवे दिन सोमवार सुबह से ही नगर के स्वामी विवेकानन्द रोडवेज बस स्टेण्ड परिसर में भाजपा कांग्रेस सहित निर्दलीयो का अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने के लिए अभयार्थीयो का हुजुम उमड पड़ा। सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन रिटर्निंग अधिकारी पूरण कुमार शर्मा, सहायक रीजनिंग अधिकारी जितेंद्र बबेरवाल एवं राजेंद्र सिंह के समक्ष भाजपा,काग्रेस,निर्दलीय के साथ इस बार आम आदमी पार्टी की भी एन्ट्री हो गई है। सोमवार सुबह समय से पहले 9.30 बजे विवेकानंद बस स्टैंड परिसर मे नामांकन जमा कराने के लिए दावेदारो का हुजुम उमड पडा। दोपहर बाद 2.35 बजे भाजपा के प्रभारी भारताराम देवासी, सह प्रभारी महेंद्र कुमार बोहरा एव कांग्रेस के प्रभारी रतन जनवा, प्रभारी मकसूद खान, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, नगर अध्यक्ष फुटरमल द्वारा बंद लिफाफे मे उम्मीदवारो के सिम्बल की लिस्ट RO को सौपी। जबकी आम आदमी के सिम्बल 4 बजे देरी से पहुंचने पर गेट बंद हो चूका था। टिकट वितरण को लेकर भाजपा कांग्रेस दोनों दलों में अंदरूनी खींचतान से बगावत के सुर तेज हो गए। कई दिग्गजों के नाम कटने से निर्दलीय मैदान ताल ठोकने की सेभावना बन चूकी हैं। तो कईयो ने शोशयल मिडिया के जरिए पार्टी से इस्तीफा देने की भी ठान ली है।अब भाजपा कांग्रेस का सबसे ज्यादा समीकरण निर्दलीय बिगाड सकते है। शनिवार को 65 और सोमवार को 147 कुल 212 अभयार्थीयो ने नामांकन दाखिल किए है। अबकी बार सोनी समाज ने भी दोनो दलो द्वारा एक भी टिकट नही देने सोशल मिडिया के जरिए ऐलान किया है की अपने हक के लिए एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाने का समय आ गया है भाजपा को वोट नहीं देंकर, निर्दलीय को वोट देने का ठान ली है।
इन भाजपा कांग्रेस के प्रत्याशीयो को मिले पार्टी के सिम्बल
निकाय चुनाव में भाजपा, काग्रेस के 25 वार्डों के प्रत्याशियों की जारी सूची मे भाजपा से वार्ड 1 से कका देवी,2 से राजेश कुमार, 3 से दिनेश कुमावत,4 से मंजू माली, वार्ड 5 से हुली देवी चौधरी,6 से पेमाराम कुमावत,7 से सुरेश सुथार, 8 से गीता सोमपुरा, वार्ड 9 से उत्तम कुमार,10 से सुरेश कुमार प्रत्याशी घोषित, वार्ड 11 से शर्मिला कुमारी, 12 से छगनलाल, 13 से पोनी देवी चौधरी, 14 से रमेश कुमार, वार्ड 15 से विनोद प्रजापत, 16 वगताराम, 17 ओटी देवी, 18 से करण मेघवाल, वार्ड 19 से लक्ष्मण घांची, 20 जयश्री नामा, 21 से महेश रावल, 22 से राजेश कुमावत, वार्ड 23 से विमला देवी, 24 से हीरसिंह व 25 दारमी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। वही कांग्रेस से
वार्ड संख्या 1 से मोनिका देवी, वार्ड 2 से कानाराम, वार्ड 3 से पुजा कुमारी, वार्ड 4.से दरिया देवी, वार्ड 5.से पार्वती देवी, वार्ड 6 से अफजल हुसैन, वार्ड 7.से प्रदीप कुमार, वार्ड 8 से.शहीदा बानु, वार्ड 9.से विक्रम खटीक, वार्ड 10 से खीमाराम, वार्ड 11 से अतकी देवी, वार्ड 12 से भंवरलाल, वार्ड 13 से शोभा मेवाडा, वार्ड 14 से हंसाराम, वार्ड
15 से सुरज परमार, वार्ड
16 से सरोज मेवाडा,वार्ड
17 से प्रमीला देवी, वार्ड 18.से मनोहर लाल, वार्ड
19 से अनराज, वार्ड 20.से मनोहरसिंह, वार्ड
21 से पुष्पा सुथार, वार्ड
22 से.सोहनलाल, वार्ड 23 से चन्द्र कंवर, वार्ड 24 से हेमु कंवर, वार्ड 25 से निशा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
7.89 लाख रुपए की पालिका मे हुई आय
नगर निकाय आम चुनाव को लेकर अभयार्थीयो से बकाया राशि मे कुल 7.89 लाख की नगर पालिका को आय हुई ईओ महेंद्र कुमार बंजारा ने बताया की चुनावी मैदान मे उतरने के लिए नो ड्यू के लिए 207 आवेदन प्राप्त हुए थे जिस मे 189 लोगो ने नो ड्यू लिए है। जिस से नगर पालिका को 1.89 लाख की आय के साथ 6 लाख दुकानो के किराया, यूडी टेकस एव पानी के बकाया राशी कुल 7.89 लाख रुपए की आय हुई है। अब 1 सितंबर को नामांकन पत्रो की जांच के बाद 3 सितंबर को 3 बजे नाम वापसी का अंतिम समय रहेगा। उसके बाद तस्वीर साफ होगी। कौन कौन मैदान है।




