• March 25, 2026

तखतगढ-जोधपुर विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जोधपुर विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

7 अप्रैल को ज्ञापन, 15 अप्रैल को प्रदर्शन और 30 अप्रैल को प्रबंध निदेशक कार्यालय का होगा घेराव

तखतगढ 25 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) जोधपुर विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में बुधवार से जिलेभर में कर्मचारियों का आंदोलन तेज हो गया है। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सुमेरपुर, तखतगढ़ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारी व कर्मचारीयो ने काली पट्टी बांधकर मौन विरोध जताया हैं।

तखतगढ़ कनिष्ठ अभियंता नारायण सिंह राव व सहायक राजस्व अधिकारी जितेन्द्र देवासी ने बताया कि 25 से 27 मार्च तक काली पट्टी बांधकर मौन विरोध जारी रहेगा। उन्होंने बताया 7 अप्रैल को ज्ञापन, 15 अप्रैल को प्रदर्शन और 30 अप्रैल को प्रबंध निदेशक कार्यालय घेराव कर बड़ा धरना प्रदर्शन होगा। इस दौरान रमेश गहलोत, मणिलाल मीणा, शंभूराम, किशोर कुमार तखतगढ़ सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

वीडियो

About The Author

You cannot copy content of this page