• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

झाड़ोली-भाई-बहन बने अफसरः पुलिस डीएसपी और खाद्य विभाग में मिली नियुक्ति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 25, 2026
in Local
0
झाड़ोली-भाई-बहन बने अफसरः पुलिस डीएसपी और खाद्य विभाग में मिली नियुक्ति

PALI SIROHI ONLINE

सिरोही-सिरोही | पिंडवाड़ा ब्लॉक के झाड़ोली गांव के एक ही परिवार के भाई-बहन ने आरएएस परीक्षा में सफलता हासिल की। दोनों को जयपुर में विभाग आवंटित कर नियुक्ति दे दी गई है। परमवीर सिंह को राजस्थान पुलिस सेवा में डीएसपी पद पर नियुक्ति मिली है, जबकि उनकी बहन सेजल कुंवर को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में स्थान मिला है।

परमवीर ने पहले ही प्रयास में 66वीं रैंक हासिल की, वहीं सेजल ने दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की। दोनों के पिता लाल सिंह द्वितीय श्रेणी शिक्षक हैं, जो वर्तमान में राजपुरा (बालदा) में कार्यरत हैं। परिवार में तीन भाई-बहन हैं और खास बात यह है कि तीनों ने आरएएस 2025 के इंटरव्यू भी दिए हैं, जिसका परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।

Previous Post

तखतगढ-जोधपुर विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Next Post

कालंद्री कॉलेज में नियमित कक्षाओं के संचालन की मांग: ABVP ने दूसरे सेमेस्टर की कक्षाएं तुरंत शुरू करने की रखी डिमांड

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page