• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-रामनवमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाला वरघोड़ा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 26, 2026
in Local
0
तखतगढ-रामनवमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाला वरघोड़ा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ-रामनवमी पर स्वर्णकार समाज ने निकाला वरघोड़ा

तखतगढ 26 मार्च (खीमाराम मेवाडा) गुरुवार शाम को तखतगढ़ नगर में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के तत्वावधान में भव्य वरघोड़ा निकाला गया। वरघोड़ा ठाकुर जी मंदिर से शुरू होकर मुख बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक होकर खेड़ावास स्थित स्वर्णकार समाज के न्यायती नोहरा पहुंच विसर्जन हुआ। इस दौरान स्वर्णकार समाज के लोगों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आयोजन में भाग लिया। कार्यक्रम में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार युवा सेवा संस्थान सहित समाज के बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ नृत्य किया दिया। आयोजन की जानकारी समाजसेवी भरत सोनी ने दी।

इसी दौरान महाराणा प्रताप चौक पर मीडिया से रूबरू हुई गुजरात न्यायिक सेवा में चयनित श्रेया सोनी ने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि “पढ़ाई के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है, किताबों को अपना मित्र बनाना चाहिए।” उन्होंने बताया कि माता-पिता के अधिवक्ता होने से उनके मन में न्यायाधीश बनने का सपना जागा, जिसे उन्होंने मेहनत से पूरा किया।
बांकली जैसे छोटे गांव से चयनित होने पर श्रेया ने कहा कि इस उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी का माहौल है।

Previous Post

नाडोल में रामनवमी पर निकली शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा से स्वागत किया

Next Post

रानी हिन्दू युवा संगठन की 17 वीं रामनवमी शोभा यात्रा निकालीअध्यक्ष हंसमुख मेवाडा के नेतृत्व मे निकली रैली

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page