• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ़-रूपयो के लेनदेन को लेकर टैक्सी चालक से मारपीट और जाति सूचक शब्दों से अपमानित का मामला दर्ज

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 19, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़-रूपयो के लेनदेन को लेकर टैक्सी स्टैंड से टैक्सी चालक को उठा ले गए सिंदरू

हथियारों के दम पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर मारपीट कर फिर छोड़ा तखतगढ़ टैक्सी स्टैंड जाते-जाते परिवार को जान से मारने की दी धमकी मामला पहुंचा थाने पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ सुमेरपुर के हवाले की


तखतगढ 19 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) बुधवार देर शाम को तखतगढ टेक्सी स्टेण्ड पर रूपयो के लेनदेन को लेकर कुछ युवको ने एक टेक्सी चालक को जबरदस्ती उठाकर मोटरसाइकिल पर बिठाकर सिंदरू ले जाकर हथियारों के दम पर चालक के साथ जाति सूचक शब्दों से अपमानित करते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी देखकर पुनः तखतगढ़ टैक्सी स्टैंड पर छोड़ दिया और जाते-जाते परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे गए  मामला तखतगढ़ थाने पहुंचा। गुरुवार को पीड़ित की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच सीओ सुमेरपुर के हवाले कर दी है। पुलिस के अनुसार बताया गया की प्रार्थी चम्पालाल पुत्र भुराराम मीणा उम्र 46 वर्ष पैशा ड्राईवरिंग निवासी खारचीयावास तखतगढ़ ने रिपोर्ट पेश कर अवगत कराया कि मैं दिनांक 18.03.2026 की शाम को वक्त करीब 7.30 पीएम पर टेक्सी स्टेण्ड तखतगड पर खड़ा था उस समय जगदीश देवासी व अन्य एक व्यक्ति आये आते ही मुझे कहा की मेरा सेठ कुदरतसिंह आपको बुला रहा है।

तब मैने कहा कि मेरे देक्मी पुनियन वालो को बुलाकर बात करके फिर में चलुगा तब वे एक मोटरसाईकिल लेकर आये थे तब उन दोनों ने जब्बरदस्ती मेरा मुह पकडकर मुझे जब्बरदस्ती मोटरसाईकिल पर बैठाकर मुझे जालौर चोराया तखतगढ़ होते हुये गिन्दरु कुदरत सिंह के वहा लेकर गये कुदरतसिंह व अन्य दोनो ने मुझे मिलकर मुझे कमरे में बन्द कर थापाले मुक्की, तलवार व दो पिस्टल से मेरे साथ काफि मारपीट की तथा तलवार से भी मेरे गर्दन पर रगड लगाये तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए कहा की तुने मेरे से रुपये लेकर गया था जो अभी तक नहीं दिया है।

आज में तुझे जान से मारे बिना नहीं छोड़ूंगा यह कहते हुये मेरी गर्दन पर तलवार रखकर मझे मारने की धमकी दी तथा कुदरतसिंह ने मेरे सिर पर जो पिस्टल थी या कोई देशी हथियार जिससे मेरे साथ मारपीट की तथा पुरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। तथा कुदरतसिंह के पास दो हथियार या देशी कट्टा था जिसमे मेरे सिर व मेरे बदन पर मारपीट की जिससे मेरे बदन पर जगह- जगह चोट आई है फिर मुझे काफि बेईज्जत कर व मारपीट कर मेरे पास जो भी पैसे थे वो ले लिये फिर मुझे यह कहकर तखतगढ़ टेक्सी स्टेण्ड पर छोडा और थाना या अन्य कही बात की तो आज तो तेरे साथ इतनी मारपीट हुई है।

आईन्दा तुझे जाने ने मारकर तेरी लाश घर पर पहुंचाउगा। मेरे साथ इन लोगो ने बिना वजह मारपीट कर जाति सुचक शब्दो से अपमानित किय है। मेरे साथ जो घटना घटित हुई उसकी मोबाईल में पुरी रिकार्डिंग है। पुलिस ने प्रताप की रिपोर्ट के आधार पर मामला जुर्म धारा 127(2), 115 (2), 308(2), 3(5) बीएनएम 2023 व 3(1) (r) (s), 3(2) (va) st/sc act  में प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच पत्रावली सीओ सुमेरपुर के हवाले कर दी है।

Previous Post

हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष में गिरगांव मुंबई में विशाल शोभायात्रा निकली

Next Post

बाली क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान चिंतित, खेतो में पड़ी है कटि फसल

Next Post
बाली क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान चिंतित, खेतो में पड़ी है कटि फसल

बाली क्षेत्र में बेमौसम बारिश से किसान चिंतित, खेतो में पड़ी है कटि फसल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page