PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संतो के सानिध्य में श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज के नवीन भवन मे हुआ मंगल प्रवेश
सुन्दरकाण्ड पाठ सहित हुए विभिन्न धार्मिक का आयोजन
तखतगढ 4 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज द्वारा निर्मित समाज के नविन भवन का विक्रम संवत् 2082 मिती फाल्गुन वद 3 बुधवार को श्री श्री 1008 महन्त श्री हरिपुरीजी महाराज हेमशाही मठ कवला के पावन सानिध्य एव समस्त स्वर्णकार समाज की उपस्थिती में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विधिवत लोकार्पण एवं उद्घाटन के साथ मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। बुधवार सुबह 7 बजे हेमशाही मठ कवला के महंत श्री श्री 1008 श्री हरिपुरी जी महाराज के तखतगढ़ जवाहर चौक स्थित श्री ठाकुर जी मंदिर पहुंचने पर समस्त स्वर्णकार समाज के समाज बंधुओ द्वारा महिलाएं सहित राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर महंत श्री हरि पुरी जी महाराज का वदावना की रस्म के साथ शाहीरथ में विराजमान कर ढोल नगाड़ा एवं बैंड बाजा की गुंजायमान के साथ नाचते गाते विशाल शोभा यात्रा के माध्यम से मुख्य बाजार होते महाराणा प्रताप चौक होते हुए खेड़ावास स्थित श्री स्वर्णकार ब्राह्मण समाज के नवीन भवन पहुंचकर महाराज श्री के हाथों नवीन भवन के मुख्य द्वार पर कुमकुम तिलक लगाकर लोककर्पण किया गया तत्पश्चात मुख्य गेट का विधिवत फीता काटकर नवीन भवन में मंगल प्रवेश के साथ पगलिया किया। और समस्त स्वर्णकार समाज बंधुओ ने महान श्री हरीपुरी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
तत्पश्चात सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन हुआ बाद महाप्रसादी के आयोजन के बाद महिला मंडल द्वारा भजन कीर्तन के आयोजन के बाद समापन हुआ। इस अवसर पर समाज के नवीन भवन को फूलों की मालाओं से पूर्ण रूप से सजाया गया।



