PALI SIROHI ONLINE
पाली-वाहन चोरी के विरूद्व पुलिस थाना कोतवाली की बडी कार्यवाही। > ऑपरेशन ‘गुप्त व प्रहार’ के तहत शातिर दुपहिया वाहन चोर गिरफतार। चोरी की कुल 06 मोटरसाईकल बरामद। पुलिस थाना कोतवाली हल्के से 02 व पुलिस थाना ओद्यौगिक क्षेत्र हल्के से 04 मोटरसाईकल चोरी की वारदात करना किया स्वीकार।
रविन्द्र सिहं खिंची निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना कोतवाली जिला पाली ने बताया की पाली शहर में हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातो की गम्भीरता को देखते हुए और वाहन चोरो की धरपकड हेतु जयसिंह तंवर आर.पी.एस. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं मदनसिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.पी.एस. वृताधिकारी पाली शहर के सुपरविजन में एवं थानाधिकारी रविन्द्रसिंह खींची नि.पु. पुलिस थाना कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। जिस पर गठित टीम द्वारा दुपहिया वाहन चोर को गिरफतार कर चोरी की कुल 06 मोटरसाईकल बरामद की गयी। मुलजिम से अन्य वाहन चोरीयों की वारदातो के बारे में गहनता से पूछताछ जारी है।
मुलजिम फिरोज ने दौराने पुछताछ बताया कि दिन के समय भीडभाड वाले क्षेत्रो से दिन के द्वारा मोटरसाईकल का लॉक तोडकर चोरी कर ले जाना बताता
गठित टीमः –
1- भंवरूराम सउनि पुलिस थाना कोतवाली।
2- जितेन्द्र बागौरा मुआ 719 पुलिस थाना कोतवाली। (विशेष भुमिका)
3- महेश कुमार मुआ 370 पुलिस थाना कोतवाली।
4- प्रेमसुख कानि. 915 पुलिस थाना कोतवाली पाली। (विशेष भुमिका)
5- अमित कानि. 741 पुलिस थाना कोतवाली पाली।
6- दयालराम कानि. 1445 पुलिस थाना कोतवाली पाली।
7भंवरसिह कानि 856 पुलिस थाना कोतवाली पाली।
8-देवेन्द्र कानि. 667 पुलिस थाना कोतवाली पाली।
9-शैलेन्द्र कानि. 1804 डि.सी.आर.बी. सेल पाली।
घटना का विवरण व टीम द्वारा किये गये प्रयास दिनांक 29.01.2026 को प्रार्थी मोहम्मद शरीफ पुत्र उस्मान, निवासी मोमीनो का मदरसा पाली ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 24.01.2026 शाम के समय मेने मेरे घर के सामने मेरा वाहन मोटरसाईकल सीडी डीलक्स जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ22SL9030 खड़ी की थी। वापस आकर देखा तो मुझे मेरी मोटरसाईकल वहा पर नहीं मिली। कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी मोटरसाइकिल चुरा ले गया है। तथा दिनांक 30.01.2026 को प्रार्थी श्री ईस्माईल खान पुत्र श्री जहुर मोहम्मद जाति मुसलमान निवासी नया गांव पुलिस थाना ट्रांसपोर्ट नगर पाली राजस्थान ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट पेश की कि दिनांक 19.01.2026 को मैं नेहरू पार्क पुराना बस स्टेण्ड गया था, मैने मेरा वाहन स्पलेण्डर प्लस जिसके रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ22SS3513 है। उक्त वाहन पार्क के बाहर खड़ा कर पार्क में बैठा था। बाहर आया तो देखा कि मेरा वाहन वहा नही था। कोई अज्ञात चोरी चोरी कर के ले गया। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 53 दिनांक 29.01. 2026 धारा 303(2) बीएनएस तथा प्रकरण संख्या 55 दिनांक 30.01.2026 धारा 303(2) बीएनएस में दर्ज किया जाकर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। पुलिस थाना कोतवाली की टीम के द्वारा लगातार हो रही दुपहिया वाहन चोरी की वारदातो को गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चैक किये जाकर घटना में शामिल अभियुक्त की पहचान की गई। उपरोक्त घटनाओ ने अभियुक्त को गिरफतार किया जाकर पाली शहर से चोरी की गई कुल 06 मोटरसाईकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
गिरफतारशुदा मुल्जिम का विवरण:-
1- फिरोज पुत्र खिवर खां उम्र 48 साल निवासी ग्राम निम्बाडा पुलिस थाना सदर जिला पाली (राज)
आमजन से अपील आप से अनुरोध है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचान इत्यादि गतिविधियो व वांछित अपराधियो की जानकारी बिना डरे, बिना झिझके दिए गए व्हाटसऐप नम्बर 9251255006 पर भेजें। सुचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। उक्त वहाटसऐप नम्बर की मोनिटरिंग पुलिस अधिक्षक कार्यालय में रखी जायेगी।
