• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-मूत्रालय के बाहर स्वच्छता संदेश, अंदर गंदगी का अंबार, आमजन परेशान,लाखों की लागत से बना मूत्रालय दो साल में ही जर्जर, सफाई के अभाव में बदहाल स्थिति

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
तखतगढ-मूत्रालय के बाहर स्वच्छता संदेश, अंदर गंदगी का अंबार, आमजन परेशान,लाखों की लागत से बना मूत्रालय दो साल में ही जर्जर, सफाई के अभाव में बदहाल स्थिति

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

मूत्रालय के बाहर स्वच्छता संदेश, अंदर गंदगी का अंबार, आमजन परेशान,लाखों की लागत से बना मूत्रालय दो साल में ही जर्जर, सफाई के अभाव में बदहाल स्थिति

तखतगढ़ 17 मार्च (खीमाराम मेवाडा) एक तरफ तो तखतगढ़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा लाखो रुपए खर्च कर जगह-जगह होडिंग लगाकर स्वच्छ तखतगढ़ का संदेश दे रही है। वही दुसरी तरफ उनके नाक के नीचे स्वामी विवेकानंद बस स्टैंड परिसर में बना मूत्रालय इन दिनों रखरखाव के अभाव में अव्यवस्था और गंदगी का शिकार बना हुआ है। लगभग दो वर्ष पूर्व लाखों रुपये की लागत से निर्मित यह स्मार्ट क्वालिटी का मूत्रालय अब जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। नियमित सफाई के अभाव में मूत्रालय के अंदर गंदगी भरी पड़ी है, जिससे यात्रियों और आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हाल ही में नगर पालिका की ओर से रंग-रोगन तथा मूत्रालय और शौचालय की मरम्मत के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसी के तहत मूत्रालय के बाहर ही अब स्वच्छता से संबंधित संदेश और पेंटिंग बनाई जा रही है। ताकि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा सके।लेकिन विडंबना यह है कि बाहर स्वच्छता के संदेश लिखे जा रहे हैं। जबकि अंदर मूत्रालय की स्थिति बेहद खराब बनी हुई है। नियमित सफाई नहीं होने से परिसर में दुर्गंध और गंदगी का आलम बना हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल दीवारों पर स्वच्छता के संदेश लिखने से स्वच्छता संभव नहीं है। बल्कि स्वच्छता मिशन की भावना के अनुरूप नियमित सफाई और रखरखाव भी आवश्यक है। आमजन ने प्रशासन से मांग की है कि मूत्रालय की समुचित सफाई और मरम्मत करवाकर इसे उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

Previous Post

बहुचर्चित गणपत सिंह मांडोली हत्याकांड का खुलाशा, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार, RPS भूपेंद्रसिंह को जांच देना हुआ कारगर साबित

Next Post

विधायक समाराम गरासिया ने पिपली पूनम मेले पर नक्की झील के सभी घाटों को खुलवाने, टोल मुक्त करने के लिए लिखा ज्ञापन

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page