• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ सुमेरपुर मे रैली निकाल कर युवा एकता मंच ने डॉ अम्बेडकर जयंती धुमधाम से मनाई

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 14, 2026
in Local
0
तखतगढ सुमेरपुर मे रैली निकाल कर युवा एकता मंच ने डॉ अम्बेडकर जयंती धुमधाम से मनाई

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ सुमेरपुर मे रैली निकाल कर युवा एकता मंच ने डॉ अम्बेडकर जयंती धुमधाम से मनाई

तखतगढ 14 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) मंगलवार को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती को नगर अध्यक्ष पुत्र माल सुथार एवं तखतगढ अंबेडकर युवा संघ के संरक्षक खीमाराम मेघवाल के सान्निध्य मे विशाल रैली निकालकर एवं युवा एकता मंच सुमेरपुर द्वारा अधिवक्तता महिपाल सिंह राजपुरोहित एव नगर अध्यक्ष कृष्णपाल सिंह राठौड़ के सानिध्य मे बाबा साहब भीमराम अंबडेकर जयंती धुमधाम से मनाई। मंगलवार सुबह 11 बजे तखतगढ मामाजी गली स्थित हनुमान मंदिर पर अंबेडकर युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर हाथों में नीले झंडे लेकर जय भीम के नारे लगाते हुए बाइक रैली का शुभारंभ हुआ जो मुख्य बाजार महाराणा प्रताप चौक होते हुए नेहरू रोड स्थित अंबेडकर सर्किल पहुंचे जहां जय जय भीम के नारे लगाते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनकर उनके विचारो पर चलने का संकल्प लिया।
रैली के दौरान पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। वही सुमेरपुर युवा एकता मंच के कार्यकर्ता नीलकंठ महादेव मंदिर के पास स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सर्कल पर एकत्रित होकर बाबा साहब की प्रतिमा को माला पहना बाबा साहब अंबडेकर अमर रहे अमर रहे , भारत माता की जय के नारों साथ जयंती मनाई।

सचिव विशाल बोराना ने बताया कि बाबा साहब अंबेडकर ने देश का संविधान लिखा उन्होंने इस देश को दशा और दिशा देने के लिए कानून बनाये सँविधान लिखा गरीब , पिछड़े , शोषित , महिला वर्ग के हितों के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनके लिए अपना पूरा जीवन दे दिया । महिपाल सिंह राजपुरोहित ने कहा कि बाबा साहब ने हमेशा हर वर्ग का सोचा हर वर्ग के लिए काम किया बाबा साहब ने अपना पूरा जीवन गरीब , शोषित , महिला , छात्र की सेवा में लगाया देश को दशा और दिशा देने के लिये दिन रात एक कर पूरी सँविधान कमेठी को साथ लेकर देश को संविधान दिया आज हम जो मौलिक कर्तव्य एव अधिकारी की बात करते है वो बाबा साहब ने हर व्यक्ति को सँविधान में दिया ।आज के हर युवाओ को बाबा साहब की जीवनी पढ़नी चाहिए । बाबा साहब सर्व समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Previous Post

रानी भाजपा मंडल ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई

Next Post

सुमेरपूर- कैबिनेट मंत्री जी आपके गृह क्षेत्र के वार्ड 18 में यह कैसी स्वच्छता, या नगरपालिका जिम्मेदारी भूल रहा…..? देखे VIDEO

Next Post
सुमेरपूर- कैबिनेट मंत्री जी आपके गृह क्षेत्र के वार्ड 18 में यह कैसी स्वच्छता, या नगरपालिका जिम्मेदारी भूल रहा…..? देखे VIDEO

सुमेरपूर- कैबिनेट मंत्री जी आपके गृह क्षेत्र के वार्ड 18 में यह कैसी स्वच्छता, या नगरपालिका जिम्मेदारी भूल रहा.....? देखे VIDEO

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page