PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है, तकनीक का सही उपयोग करें युवा– महंत श्री विश्वकर्मा विकास परिषद द्वारा भव्य स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित,180 प्रतिभाएं और 73 छात्र ‘तुलसी पुरस्कार’ से हुए सम्मानित
तखतगढ 11 जनवरी(खीमाराम मेवाडा) तखतगढ़ कस्बे से गुजर रहे रात के राजमार्ग 325 के: बेदाना स्थित प्रकाश फार्म हाउस में रविवार को श्री विश्वकर्मा विकास परिषद (आहोर-हरजी) के तत्वावधान में भव्य स्नेह मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम महंत श्री सनातन गिरी जी महाराज एवं महेश नाथ जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया।
शिक्षा और संस्कारों पर जोर:
समारोह को संबोधित करते हुए महंत सनातन गिरी महाराज ने कहा कि “संस्कार के बिना शिक्षा अधूरी है।” महाराज श्री ने बढ़ते व्यसन और फैशन पर चिंता जताते हुए युवाओं से अपनी सनातन संस्कृति के अनुसार जीवन जीने और समाज की एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।
कॅरियर मार्गदर्शन और आधुनिक तकनीक:समाहरो के मुख्य अतिथि राजीव सुथार ने व्यावहारिक शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को रोजगार के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। उन्होंने परिषद को साल में एक दिन ‘कॅरियर गाइडेंस’ कार्यक्रम या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म आयोजित करने का सुझाव दिया। उन्होंने युवाओं से मोबाइल फोन का सकारात्मक उपयोग करने और देश-दुनिया की जानकारी हेतु नियमित अखबार पढ़ने की आदत डालने का आह्वान किया।
उद्देश्य और स्वागत:
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान विश्वकर्मा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। संस्थान के संरक्षक खींमाराम सुथार ने स्वागत भाषण में परिषद के सेवा कार्यों की जानकारी दी। अध्यक्ष प्रकाश सुथार ने बताया कि संस्था शिक्षा, सेवा और समर्पण के ध्येय के साथ निरंतर समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
प्रतिभाओं का महाकुंभ:
समारोह में 180 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विशेष रूप से 73 मेधावी छात्रों को ‘तुलसी पुरस्कार’ से नवाजा गया। साथ ही, नवनियुक्त सरकारी सेवा के बंधुओं का बहुमान किया गया। कार्यक्रम में तारा सुथार ने कविता पाठ किया।
गणमान्य जनों की उपस्थिति:
समारोह के विशिष्ट अतिथि के रूप में भंवरलाल सुथार (अध्यक्ष, श्री विश्वकर्मा वंश सुथार सेवा समिति), डॉ. वीरेंद्र हमथानी (उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी), नेमा राम सुथार, शांति लाल सुथार, पुष्कर राज सुथार, नेना राम सुथार, गणेशा राम सुथार, शंकर लाल सुथार (अधिशाषी अभियंता), गोविन्द सुथार, निखिल सुथार (एडवोकेट), कल्पेश सुथार पंचायत समिति सदस्य,हितेश सुथार, कुंदन सुथार, हस्ती मल सुथार अध्यक्ष हरजी पट्टी,, कविता सुथार एवं ईश्वर सुथार उपस्थित रहे।
सफल संचालन और आभार:
मंच का कुशल संचालन बंशी लाल सुथार ने किया। कार्यक्रम में भंवर लाल सुथार, पोला राम सुथार,उमेश सुथार, भरत सुथार (अगवरी), कांति लाल सुथार, नारायण लाल सुथार, सुरेश सुथार सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु और मातृशक्ति उपस्थित रहे। अंत में सचिव देवेंद्र सुथार ने सभी का आभार व्यक्त किया।





