• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 51 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 6, 2026
in Local
0
तखतगढ-वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 51 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 51 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा,नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

तखतगढ़ 6 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई तखतगढ़ के तत्वावधान में वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को कस्बे के महाराणा प्रताप चौक स्थित भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहा विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने 51 फीट तिरंगा लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली। महाराणा प्रताप चौक पर सामूहिक वन्दे मातरम् गायन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थानाधिकारी शैतानसिंह चारण उपस्थित रहे। विशेष अतिथि जीवाराम कुमावत, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर एवं डॉ. अशोक चौधरी, साहिल माली, प्रांत सहमंत्री, जोधपुर एवं प्रधानाचार्य गजेंद्रसिंह तंवर की विशेष उपस्थिति रहे।

इस दौरान
शोभायात्रा को पारस सोलंकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शोभायात्रा उप तहसील कार्यालय, जवाहर चौक से प्रारंभ होकर हनुमान चौक, रामदेव चौक, मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा में नन्हे विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न स्वांग रचे विद्यार्थियों का नगरवासियों एवं व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। इस से पूर्व मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर प्रांत कार्यसमिति सदस्य विशाखा सुथार, रानिका जोशी, नगर मंत्री लक्ष्मी कुमावत, इकाई अध्यक्ष अंकिता नामा, लक्ष्मी देवासी, वीणा देवी रावल, काजल कुमावत, विजय दहिया, करण मेवाड़ा, युवराज, राकेश, दक्ष सोनी, हंसमुख माली सहित विद्यार्थी परिषद के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

फालना में भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

Next Post

सुमेरपुर-02 साल से लापता मनीषा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया दस्तयाब

Next Post

सुमेरपुर-02 साल से लापता मनीषा को पुलिस ने उत्तरप्रदेश से किया दस्तयाब

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page