• May 27, 2026

तखतगढ-प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर मे 4 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर मे 4 लाभार्थियों को प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया

तखतगढ 27 मई (खीमाराम मेवाडा) बुधवार को जिला कलेक्टर द्वारा केन्द्र सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के शिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को आयोजित करवाने के निर्देश की पालना में अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के निदेशन में आज बधुवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत शिविर का आयोजन नगर पालिका तखतगढ़ के सभा भवन में किया गया। उपस्थित लाभार्थीयों द्वारा प्रथम ऋण अन्तर्गत 09 एवं द्वितीय ऋण अन्तर्गत 01 आवेदन कुल 10 आवेदन शिविर में प्राप्त हुए।

जिसमें प्राप्त आवेदनों की जांच कर सम्बन्धित बैकों को प्रेषित किये गये साथ ही त्वरित आवेदन का निस्तरण करते हुए शिविर में कुल 4 प्रथम किस्त की राशि 15000/- रू. का चैक वितरण किया गया। पालिका द्वारा इस सप्ताह में कुल 8 प्रथम किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। शिविर में नगर के समाजसेवी, लाभार्थी एवं पालिका अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page