PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
शीतला सप्तमी मेला को लेकर तैयारियां पूर्ण
हर घर की ग्रहणियां ठंडा पकवान बनाने मे व्यस्त ,मंगलवार को शीतल माता पूजन के बाद गांव शाही गैर का आयोजन मे चुंडा गांव से गैर नृत्य पार्टी भी शामिल होगी।
तखतगढ 9 माचॅ (खीमाराम मेवाडा) तखतगढ नगर में होलिका दहन के बाद मंगलवार को शीतला सप्तमी के अवसर पर शीतला चौक स्थित आयोजीत होने वाले शीतला सप्तमी मेला एव गांव शाही गैर महोत्सव की संपूर्ण तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। वही सोमवार को हर घर की ग्रहणियां ठंडा पकवान बनाने मे व्यस्त नजर आने लगी है। मंगलवार सुबह 9:00 से 12:00 तक शीतला माता पूजन कार्यक्रम के बाद शाम को शीतला चौक पर राजस्व विभाग के हल्का पटवारी रमेश चौधरी एवं गांव चौधरी हीराराम चौधरी और प्रतिहारी नाथूराम मेघवाल, नगर के प्रबुद्धजनों सहित 36 कॉम समस्त नगरवासीयो की उपस्थिति में मेला महोत्सव एवं गांव शाही गैर का आयोजन होगा।
शीतला माता मेले को लेकर शीतला माता मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सानिध्य में मंदिर की साफ सफाई एवं मंदिर को फूलों की सजावट सहित लाइट डेकोरेशन की तमाम व्यवस्थाओं की तैयारी पूर्ण कर दी गई है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष जेठमल परिहार ने बताया कि की तखतगढ़ में मंगलवार को शीतला माता मेला महोत्सव एवं गांव शाही गैर का आयोजन होगा।
मंगलवार को सुबह 9:00 से 12:00 तक शीतला सप्तमी को शीतला माता को ठंडे बसोडे का भोग लगाया जाएगा और शाम 5:00 गांव शाही गैर का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर की साफ सफाई एवं संपूर्ण मंदिर को फूलों से सजावट और रंग बिरंगी लाइट डेकोरेशन की सजावट तैयारी हो गई है। प्रतिहारी नाथूराम ने बताया कि इस बार शीतला सप्तमी मेला महोत्सव में गांव शाही गैर नृत्य में नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल की तरफ से आहोर उपखंड के भाद्राजून तहसील के चुंडा गांव से गैर नृत्य पार्टी भी शामिल होगी।
