• March 14, 2026

SDM ने तखतगढ़-गैस गोदाम ऑफिस का निरीक्षण किया, विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ घरेलू सिलेंडर जब्त किए

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

तखतगढ़-गैस सर्विस के ऑफिस एवं गोदाम का निरीक्षण किया, विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ घरेलू सिलेंडर पाए गए जिन्हें जब्त किए गए

पाली, 14 मार्च। जिला कलेक्टर एल एन मंन्त्री के निर्देशानुसार आज शनिवार को तखतगढ़ में स्थित तखतगढ़ गैस सर्विस के ऑफिस एवं गोदाम का निरीक्षण उपखंड अधिकारी  कालूराम कुम्हार ने किया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों पर आठ घरेलू सिलेंडर पाए गए जिन्हें जब्त करने की कार्यवाही की गई।

वर्तमान में उपखण्ड क्षेत्र में एलपीजी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने, कालाबाजारी नहीं करने के संबंध में निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण में उपखंड अधिकारी के अतिरिक्त नायब तहसीलदार जितेंद्र बबेरवाल तखतगढ़, प्रवर्तन निरीक्षक  जितेंद्र सिंह एवं तखतगढ़ गैस सर्विस के संचालक मौके पर उपस्थित रहे।

About The Author

You cannot copy content of this page