PALI SIROHI ONLINE
प्रकृति के प्रकोप से विद्यालय में नवनिर्मित 150 × 60 फीट का टीन शेड को तूफान ने एक ही झटके में उठाकर 100 फीट दूर फेंक दिया, कोई जनहानि नहीं हुई और बहुत बड़ा हादसा टल गया
मंगलवार को नगर पालिका कनिष्ठ अभियंता ने किया मौका निरीक्षण
तखतगढ 2 जून (खीमाराम मेवाडा) प्रकृति का कोई भरोसा नहीं होता और प्रकृति जब चाहे तब ऐसी विपदा खड़ी कर देती है कि प्रकृति के आगे जो भी कुछ आया उसे तहस नहस कर रख देती है। कुछ ऐसा ही नजर सोमवार को तखतगढ़ नगर में देखने को मिला। सोमवार शाम अचानक एक ऐसा प्रकृति के प्रकोप का जलवा देखने को मिला कि मौसम ने करवट बदलते ही तेज रफ्तार से आया आंधी तूफान ने राजकीय संघवी केसरी उच्च माध्यमिक विद्यालय के पीछे हाल ही में विधायक मद से रुपए 10 की लागत से नवनिर्मित 150 × 60 फीट का टीन शेड को तूफान ने एक ही झटके में लोहे की एंग्ल सहित 60 फिट उठाई से उठाकर विद्यालय परिसर एवं मुख्य द्वार से सड़क 100 फीट दूर फेंक दिया।
टीन शेड की सपेट मे आए पेड़ की शाखाए भी गिर गई। गनीमत रही की घटना के वक्त विद्यालय की छुट्टी होने एवं आंधी के कारण मैन रोड पर लोगों की चहल-पहल नही होने एक और बडा हादसा टल गया। यह भी कुंदेश्वर महादेव की कृपा से किसी प्रकार की जन हानि होने से बच गए। अन्यथा तखतगढ़ नगर पर एक बड़ी आपदा भी खड़ी हो सकती थी। घटना के बाद मंगलवार को नगर पालिका के कनिष्ठ अभियंता आकाश गोमतीवाल ने मौका निरीक्षण कर हुए नुकसान का आकलन किया है।


