PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
जिले में नंबर वन सर्वाधिक गेहूं खरीदी वाला तखतगढ़ केंद्र बना उदाहरण,3 हजार मीट्रिक टन लक्ष्य के साथ किसानों व मीडिया कर्मियों का हुआ सम्मान
तखतगढ 27 फरवरी(खीमाराम मेवाडा) पाली जिले में पिछले वर्ष 2025 – 26 मैं भारतीय खाद निगम अजमेर मंडल द्वारा पहली बार शुभारंभ किए गए गेहूं खरीद केंद्र पर सर्वाधिक गेहूं खरीदी करने वाला तखतगढ़ समर्थन मूल्य केंद्र पाली जिला बनने के अब तक प्रथम स्थान पर रहा है। जहां इस बार भी नए लक्ष्य के साथ सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को तखतगढ़ एवं सुमेरपुर क्षेत्र में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से संचालित समर्थन मूल्य पर खरीद केंद्र पर किसानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एफसीआई अजमेर के प्रबंधक राकेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने पिछली बार वर्ष 2025-26 की खरीदी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों व मीडिया कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देखकर सम्मानित किया।
और इस बार भी तखतगढ़ केंद्र पर वर्ष 3 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। राकेश कुमार ने कहा कि अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य योजना से जुड़ें, ताकि उन्हें उचित मूल्य व समय पर मात्र 48 घंटे में भुगतान मिल सके। खरीद प्रक्रिया को पारदर्शी व सरल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार तखतगढ़, सुमेरपुर के साथ सांडेराव व बाली में नए खरीद केंद्र स्वीकृत होने से किसानों को सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान किसानों ने भी मंडल प्रबंधक से तखतगढ़ खरीद केंद्र पर प्रभारी के रूप में दिलीप स्वामी को ही नियुक्त करने की मांग रखी। साथ ही तखतगढ़ पाली जालौर जिले के लिए कमांड क्षेत्र का सेंटर पॉइंट होने के कारण किसानों ने आगामी वर्ष के लिए चना, मूंग, कपास सहित अन्य फसल के लिए भी खरीद केंद्र खोलने की पुर जोर मांग उठाई है।
समारोह पूर्व मीडिया एवं किसान सम्मान
कार्यक्रम में कई वरिष्ठ पत्रकारों को मंडल प्रबंधक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। खीमारा मेवाड़ा, अरविंद कुमार जोशी, मांगीलाल मांगलिया, बरकत खान, समेत कई पत्रकारों के साथ- साथ जवानाराम चौधरी, चंपालाल प्रजापत गोगरा, चेलाराम कुमावत, तुलसाराम चौधरी, अजीत व्यास, सहित कई किसानों को सम्मानित किया,किसानों ने केंद्र व राज्य सरकार का आभार जताया।
राकेश कुमार प्रबंधक एफसीआई अजमेर ने बताया कि तखतगढ केंद्र मे पिछले वर्ष रिकॉर्ड खरीदी की। इस बार भी हमारा लक्ष्य 3000 मेट्रिक टन किसानों को अधिकतम लाभ पहुंचाना है। जबकि सुमेरपुर सांडेराव और बाली खरीद केदो पर 1000 मेट्रिक टन का लक्ष्य दिया हुआ है। रोहिताश कुमार प्रबंधक अधिप्राप्ति मंडल कार्यालय अजमेर ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित की गई हैं। ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारु रूप से चले। वहीं किसानों ने बताया कि तखतगढ़ समर्थन मूल्य पर खरीदी से हमें सीधा फायदा मिला है। भुगतान भी समय पर हो रहा है।


