PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
युवाचार्य ने उपमुख्यमंत्री बेरवा एवं पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत से की भेट,तखतगढ़ में नवनिर्मित गुरुकुलम उद्घाटन समारोह में आने का दिया न्योता
तखतगढ 25 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) आगामी 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक तखतगढ के उलारिया धाम मार्ग स्थित सद्गुरु त्रिकमदासजी जीवित समाधी धाम, तखतगढ धाम पीठ स्थल पर ऐतिहासिक महामहोत्सव के तहत प्रस्तावित सहस्त जनजाति वनवासी गुरूकुलम् एवं विश्व की सबसे ऊंची भारत माता प्रतिमा का वर्ष 2022 में शिलान्यास के बाद प्रस्तावित प्रतिमा स्थल पर तैयार सदस्त जनजातीय वनवासी गुरुकुलम का उद्घाटन समारोह एवं लक्षार्चन महायज्ञ को लेकर युवाचार्य अभ्यास महाराज द्वारा बुधवार को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बेरवा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से भेंट कर उन्हें तखतगढ़ धाम स्थित नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह में निमंत्रित किया ।
महाराज ने बताया कि बुधवार को सर्वप्रथम राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गौसेवी श्री अशोक गहलोत को उनके आवास पर भेट कर निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत गौ माता की सेवा के लिए समर्पित उनका हृदय हमेशा से संतो को खूब भाया हैं। उन्होने तखतगढ़ धाम में बने नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” में पधारने की ना सिर्फ स्वीकृति दी अपितु वार्ता के दौरान जनजाति समाज में फैली “सिलिकोसिस” बिमारी को लेकर भी चिंता वक्त की । गहलोत ने तखतगढ धाम में बने इस अप्रतिम गुरुकुलम् हेतु अपना भावपूर्ण समर्पण अभिव्यक्त किया। उसके बाद राजस्थान सरकार के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा को तखतगढ़ धाम में नवनिर्मित “जनजाति गुरुकुलम्” के उद्घाटन समारोह होतु निमंत्रण दिया।
*सहजता की पराकाष्ठा प्रेमचंद अंत्य विनम्र एवं सरल स्वभाव एवं अपने नाम स्वरूप ही आपने प्रेमपूर्वक 27 मार्च से 2 अप्रैल के मध्य पधारने की स्वीकृति दी। यह महामहोत्सव अत्यंत ही विशाल एवं दिव्यता को प्राप्त करने वाला हैं। देश भर से संत महापुरुष एवं कई समाजसेवी भी इस आयोजन में उपस्थित रहकर जनजातीय समुदाय के उत्थान हेतु संकल्पित होने वाले हैं ।

