PALI SIROHI ONLINE
रानी नगर पालिका में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शिविर आयोजित
नगराज वैष्णव
रानी, 13 मई। जिला कलेक्टर पाली के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका रानी खुर्द कार्यालय स्थित Day-NULM कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को आयोजित किए जाने के निर्देशों की पालना में संपन्न हुआ।
अधिशाषी अधिकारी महाराज चौधरी ने उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में ऋण प्रदान किया जाता है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का ऋण वितरित किया जाता है।
शिविर में प्रथम चरण के अंतर्गत 4 आवेदन, द्वितीय चरण में 5 आवेदन तथा तृतीय चरण में 3 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों की जांच कर संबंधित बैंकों को प्रेषित किया गया।
इस अवसर पर पालिका सहायक अभियंता कृष्ण मुरारी शर्मा, वरिष्ठ सहायक गोपालसिंह, कनिष्ठ सहायक धनराज चौधरी, कनिष्ठ सहायक जितेन्द्र कुमार एवं Day-NULM सामुदायिक संगठक फिरोज खान सहित पालिका कार्मिक उपस्थित रहे।रानी नगर पालिका में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना शिविर आयोजित
रानी, 13 मई। जिला कलेक्टर पाली के निर्देशानुसार केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजना प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत नगर पालिका रानी खुर्द कार्यालय स्थित Day-NULM कक्ष में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ बुधवार को आयोजित किए जाने के निर्देशों की पालना में संपन्न हुआ।
अधिशाषी अधिकारी महाराज चौधरी ने उपस्थित लाभार्थियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देते हुए बताया कि योजना के तहत तीन चरणों में ऋण प्रदान किया जाता है। प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण