• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज,विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 14, 2026
in Local
0
तखतगढ-एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज,विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का आगाज,विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए

तखतगढ 14 माचॅ (खीमाराम मेवाडा)) स्थानीय संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (Nss) के सात दिवसीय विशेष शिविर 14 से 20 मार्च तक का शुभारंभ किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर एवं एनएसएस का ध्वजारोहण करके किया गया। प्रधानाचार्य  तंवर ने स्वयंसेवकों को एनएसएस के मूल मंत्र “स्वयं से पहले आप” की भावना से अवगत करवाया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि एनएसएस न केवल व्यक्तित्व विकास का माध्यम है, बल्कि यह हमें समाज की समस्याओं को समझने और उनके समाधान हेतु सक्रिय नागरिक बनने की सीख देता है। स्वयंसेवकों के  कुल पांच ग्रुप बनाए गए तथा उन्हें अलग-अलग कार्य विभाजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ढाका ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों में श्रम के प्रति सम्मान और टीमवर्क की भावना विकसित करना है।

शिविर के उद्घाटन के समय श्री बृजेश सिंह यादव, श्री दलवीर सिंह, जितेंद्र सिंह,  भगवत सिंह उपस्थित रहे। इसी प्रकार पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, तखतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं वंदना के साथ हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य पृथ्वीराज रत्नू द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को समाज सेवा, अनुशासन तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका चौहान द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा स्वयंसेवकों को शिविर के नियमों एवं गतिविधियों की जानकारी दी गई।

शिविर की थीम “मेरा युवा भारत और डिजिटल साक्षरता के लिए युवा” रखी गई है। इसी के अंतर्गत विद्यार्थियों को डिजिटल साक्षरता के महत्व तथा साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इसके पश्चात स्वयंसेवकों को एनएसएस की शपथ दिलाई गई। शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा सार्वजनिक पार्क एवं विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा विद्यार्थियों को योगाभ्यास भी करवाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण उत्साह एवं देशभक्ति से भर गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी स्टाफ साथी भी उपस्थित रहे।

Previous Post

तखतगढ-नाला निर्माण की कछुआ चाल एव उडती धूल से त्रस्त व्यापारी व आमजन, प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग

Next Post

माउंट आबू में  युवक की हत्याः आपसी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला, 2 साथियों की हालत गंभीर

Next Post
माउंट आबू में  युवक की हत्याः आपसी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला, 2 साथियों की हालत गंभीर

माउंट आबू में  युवक की हत्याः आपसी रंजिश में धारदार हथियार से किया हमला, 2 साथियों की हालत गंभीर

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page