• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-दो-दो पालिकाओं का जिम्मा, तखतगढ़ में विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन के कार्य भी हो रहे प्रभावित

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 17, 2026
in Local
0
तखतगढ-दो-दो पालिकाओं का जिम्मा, तखतगढ़ में विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन के कार्य भी हो रहे प्रभावित

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

दो-दो पालिकाओं का जिम्मा, तखतगढ़ में विकास कार्यों के साथ-साथ आमजन के कार्य भी हो रहे प्रभावित,मिडिया से बात करना भी नहीं मानते उचित

तखतगढ़ 17 मार्च (खीमाराम मेवाडा) नगरपालिका तखतगढ़ के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी के पास वर्तमान में सुमेरपुर उपखंड की तखतगढ़ नगरपालिका के साथ-साथ रानी उपखंड की रानी नगरपालिका का भी अतिरिक्त कार्यभार है। दोनों नगरपालिकाओं के बीच अधिक दूरी होने के कारण अधिकारी दोनों स्थानों पर पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं, जिससे आमजन के रोजमर्रा के साथ साथ विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन मजेदार बात यह भी है की मिडिया द्वारा किसी कार्य को लेकर फोन करने पर उनका फोन रिसिव करने से भी कतरा रहे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सप्ताह में पांच दिन का कार्य दिवस होने के साथ-साथ बीच-बीच में सरकारी अवकाश भी आ जाते हैं, जिससे कामकाज की गति और धीमी पड़ जाती है। वहीं कई बार अधिशाषी अधिकारी का कार्यालय में उपलब्ध नहीं मिलना लोगों के लिए “कोढ़ में खाज” जैसी स्थिति बन गया है। आमजन को अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए बार-बार नगरपालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। मामले को लेकर आज कांग्रेस नेता आज बुधवार को उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक से शिकायत करेंगे

लोगों का कहना है कि दो नगरपालिकाओं का कार्यभार एक ही अधिकारी के जिम्मे होने से प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने तखतगढ़ में अलग से स्थायी अधिशाषी अधिकारी की नियुक्ति या नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आमजन के कार्य के साथ-साथ विकास कार्य भी समय पर हो सकें।

Previous Post

पाली जिला स्तरीय जनसुनवाई व सतर्कता समिति की बैठक स्थगित

Next Post

आबुरोड- मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

Next Post
आबुरोड- मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

आबुरोड- मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाईकिल बरामद

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page