PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
तीन साल हुए भी नही इस से पहले ही महाराणा प्रताप घोड़े के पैरो मे जंग लगने से आई दरारे
तखतगढ 16 जून (खीमाराम मेवाडा) आज देश भर मे वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486 वही जन्म जयंती बडे ही धूमधाम से मनाई जाएगी। लेकिन इसी क्रम मे तखतगढ नगर के मुख्य बाजार स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सधापित वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा पीछले कई महीनो से खंडित होती दिखाई दे रही है। जिस मे चेतक घोड़े के आगे वाला पैर एव पीछे वाला दोनो पैरो मे जंग लगने से पैरो मे दरारे भी आ चुकी है। लेकिन इस और आज तक नगर पालिका प्रशासन द्वारा अनदेखी कर किसी प्रकार का कोई ध्यान नही दिया जा रहा। दरअसल तखतगढ नगर पालिका प्रशासन द्वारा वषॅ 2023 मे लाखो रुपए खर्च कर जयपुर से चेतक घोड़े सहित महाराणा प्रताप एव संविधान निमाॅता डो.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा एक साथ तैयार करवाकर मंगवाई गई थी।
जिस मे वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण भी 11/9/2023 को केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एव कंवला मठ के महंत श्री श्री 1008 श्री हरिपुरीजी महाराज के हाथो बडे ही धूमधाम से करवाया गया था।उस मे भी लाखो रुपए खर्च किए थे। लेकिन मजेदार बात यह है कि अनावरण को अभी तीन वषॅ भी पुरे नही हुए इस से पहले ही चेतक घोड़े के आगे वाला पैर और पीछे वाला दोनो पैरो मे पीछले कई दिनो से जंग लगने से पैरो मे दरारे आने से प्रतिमा खंडित हो रही है। लेकिन इस और कोई ध्यान नही दे रहा।



