• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया,निमबाडा

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
April 1, 2026
in Local
0
तखतगढ-प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया,निमबाडा

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया , निमबाडा


बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित


तखतगढ 1 अप्रेल (खीमाराम मेवाडा) बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत बुधवार को स्थानीय श्री राम मंदिर पुराना बस स्टैंड पर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा के मुख्य आतिथ्य, नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा की अध्यक्षता एवं भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ जिला अध्यक्ष राजेंद्रसिंह जाखोड़ा व पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुई।


बैठक को जिला अध्यक्ष शिशुपालसिंह निंबाड़ा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकायों के चुनाव टालकर लोकतंत्र एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं पर कुठाराघात किया जा रहा है। इसके विरोध में तथा आम जनता को अवगत कराने हेतु राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ अभियान के अंतर्गत आज पाली जिले में अभियान का आगाज किया जा रहा है  जो आज दिनांक एक अप्रैल से दिनांक तीस  अप्रैल तक कि जिलेभर में चलाया जाएगा।


इस दौरान नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाड़ा, गोविंद राठौड़, चतराराम मेघवाल, करणसिंह मेड़तिया, राजेन्द्रसिंह जाखोड़ा, महेश परिहार, जोगाराम सोलंकी और मीठालाल चांवरिया ने संबोधित किया। वक्ताओं ने संगठन की मजबूती बल देते हुए वर्तमान में लोकतंत्र के वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा पंचायतराज और नगरनिकाय चुनावों में हार के डर के कारण चुनाव नहीं करवा रही हैं। इस दौरान‌ वार्ड अध्यक्ष एवं कार्यकारिणी गठन की चर्चा की।
बैठक में जिला महासचिव जाफर हुसैन सिलावट, नगर उपाध्यक्ष जोपसिंह परमार, शैतान कुमार, संगठन महासचिव सन्तोक सिंह ओलवी, बरकत अली, सरदार खान, खूबचंद खत्री, फकीर मोहम्मद, हर्षद देवड़ा, भगवान लाल परिहार, दाऊद खान, ललित परिहार, कैलाश गोयल, भरत परिहारिया, भगवानदास, भूपेंद्रसिंह राजपुरोहित, डूंगरदास वैष्णव, हेमंत देवासी एवं अमृत लाल परमार,‌दशरथ रामावत सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के अंत में संगठन महासचिव सन्तोक सिंह ओलवी ने आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन जाफर हुसैन सिलावट ने किया।

Previous Post

तखतगढ-प्रथम श्रेणी प्राप्त करने वाले छात्राओं को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Next Post

सिरोही के नए कलेक्टर बने रोहिताश्व सिंह तोमरः बारां से ट्रांसफर होकर संभालेंगे सिरोही की कमान

Next Post

सिरोही के नए कलेक्टर बने रोहिताश्व सिंह तोमरः बारां से ट्रांसफर होकर संभालेंगे सिरोही की कमान

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page