PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
नवनियुक्त कांग्रेस खेल प्रकाेष्ठ व एनएसयुअाई जिलाध्यक्षाें की नियुक्ति पर कांग्रेसजनाें में खुशी की लहर
तखतगढ 5 फरवरी (खीमाराम मेवाडा). पाली जिला कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पद पर मुकेश बारोलिया एवं नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के जिलाध्यक्ष पद पर राजेंद्र सिंह राठौड़ जाखोड़ा के मनोनीत हाेने पर गुरुवार को पालडीजोड़ स्थित श्रीजी स्टड फार्म पर स्वागत समारोह आयोजित हुआ। पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने दाेनाे नवनियुक्त जिलाध्यक्षाें काे बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कांग्रेसजनों ने खुशी जताते हुए दोनों पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया। मेवाड़ा ने कहा कि दोनों की नियुक्त पर क्षेत्र में कांग्रेसजनाें में खुशी का माहाैल हैं। उन्हाेंने नवनियुक्त अध्यक्षाें काे कांग्रेस विचारधारा को मजबूत करते हुए संगठन हित में सक्रिय भूमिका निभाने तथा खेल गतिविधियों को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने दायित्व सौंपने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, खेल प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान, प्रदेशाध्यक्ष विनाेद जाखड़, पूर्व सीएम सलाहकार संयम लोढ़ा, हरिशंकर मेवाड़ा व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया। कार्यक्रम में मानसिंह रामनगर, दशरथ सिंह, शैतान कुमार, हरि प्रसाद मीणा, आनंद सिंह बड़ली, नासिर खान, रघुवीर सिंह, प्रमोद बारोलिया, मनोहर सिंह, प्रमोद गर्ग, अल्केश परिहार सहित कई कार्यकर्ता माैजूद रहें।
