PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
25 दिन पूर्व गौरव पथ रोड स्थित बंद मकान से सोने चांदी के जेवरात चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
ऑपरेशन गुप्त के तहत दो शातिर नकबजनो को किया गिरफ्तार
तखतगढ 16 फरवरी (खीमाराम मेवाडा) 25 दिन पूर्व तखतगढ़ कस्बे के गौरव पथ रोड स्थित भरत कुमार पुत्र पारसमल प्रजापत के बंद पड़े मकान को अज्ञात चोरों द्वारा नकदी एवं जेवरात चोरो के मामले में पुलिस ने गुप्त ऑपरेशन के तहत खुलासा करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बताया कि 26 जनवरी को प्रार्थी भारत कुमार पारसमल प्रजापति द्वारा आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से ने तखतगढ़ पहुंच मकान की तलाशी के बाद पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया गया था। की मैं अपने परिवार सहित व्यवसाय के सिलसिले मे विजयवाडा आन्ध्रप्रदेश में रहवास करता हू।
तथा 22 जनवरी को रात्रि के समय अज्ञात चोरो ने कस्वा तखतगढ गोरव पथ रोड़ स्थित मेरे मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर मकान में प्रविष्ठ हुए व पूजा रूम का ताला तोड़कर पूजा रूम में पड़ी अलमारी से 300 ग्राम चांदी का कन्दौरा व इसी अलमारी के उपर पड़े ट्रेवलिंग बैंग में पड़ी एक सोने की चैन (12 ग्राम), दो लाख नकद जिसमें 500 की तीन गड्डी यानि डेढ लाख व दो सौ रूपये की दो गड्डी यानि चालिस हजार व सौ रूपये की एक गड्डी यानि दस हजार चुरा कर ले गये। 23 जनवरी को सुब्ह करीब 11.30 बजे मेरे पड़ौस में रहने वाले खेताराम प्रजापत ने व गली के लोगो ने मुझे फोन पर मेरे मकान का मैन दरवाजा का ताला टुटा हुआ होने व मकान में चोरी हो जाने की सूचना दी।
जिस पर मैं विजयवाड़ा से तखतगढ आया व मकान पर जाकर देखभाल करने पर घर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ व उपरोक्त नकदी मय जैवरात चोरी होना पाया है, इस प्रकार अज्ञात चोरो ने मौके का फायदा देखकर मेरे मकान में प्रविष्ठ होकर चोरी की वारदात की है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मामला जुर्म धारा 331 (4), 305 (ए) बी.एन.एस.2023 मे प्रकरण दर्ज कर जांच पत्रावली हेड कांस्टेबल पदमाराम को सौंप गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस अधीक्षक एवं मातिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली सोओ सुमेरपुर के मार्गदर्शन एवं थानाधिकारी के निर्देशन में गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो के फुटेज चैक किये गये व मुखबीर मामुर कर पम्परागत पुलिस के तरीका, पुर्व चालानशुदा आरोपियों का चिन्हित कर व तकनिकी सहायता से नकबजनी की वारदातों में वांछित आरोपीयो को दस्तयाब कर बाद पुछताछ के आरोपीयो द्वारा नकबजनी की वारदात स्वीकार करने पर गिरफतार किया गया आरोपीयो से माल मशरूका बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। आरोपीयो द्वारा अन्य नबकजनी की वारदातों के बारे पुछताछ जारी है।
इनको किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी सुरेन्द्र उर्फ सकाराम पुत्र मोडाराम निवासी जागनी खेडा थाना नौसरा जिला जालोर और पुखराज उर्फ करण परमार पुत्र टेकाराम निवासी महावीर बस्ती थाना तखतगढ जिला पाली को गिरफ्तार किया है
आमजन से अपीलः- पुलिस द्वारा आमजन से अनुरोध किया जा रहा है कि ऑपरेशन गुप्त व प्रहार को सफल क्रियान्वयन हेतु अवैध मादक पदार्थ की तस्करी, परिवहन, खरीद व बेचाण इत्यादि गतिविधियों व वाछित अपराधियो की जानकारी बिना डरे बिना झिझके, दिये गये वाट्सअप 925 125 5006 नम्बर पर भेजे। सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। उक्त व्हाट्सअप नम्बर की मॉनिटरिंग पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रखी जाएगी।
चामुंडेरी चिकित्सा अधिकारी डॉ राहुल सेन का ग्रामीणों ने किया स्वागत, जिला स्तर पर सम्मानित होने पर ग्रामीणों में खुशी
https://palisirohionline.in/chamunderi-rahul-sen//
