• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

तखतगढ-जिस विद्यालय में पढ़ाई की अब भामाशाह बनकर दो मंजिला नया भवन के लिए कैबिनेट मंत्री के हाथों किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
March 28, 2026
in Local
0
तखतगढ-जिस विद्यालय में पढ़ाई की अब भामाशाह बनकर दो मंजिला नया भवन के लिए कैबिनेट मंत्री के हाथों किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

जिस विद्यालय में पढ़ाई की अब भामाशाह बनकर दो मंजिला नया भवन के लिए कैबिनेट मंत्री के हाथों किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

6.50 करोड़ की लागत से 15 महीनो में अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का नया भवन बनकर होगा तैयार,एक और भामाशाह ने पुराना थाना का नया भवन बनाने की की घोषणा

तखतगढ 28 मार्च (खीमाराम मेवाडा) पशुपालन डेयरी एवं कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा कि जालोर जिले के चुण्डा गांव में जन्म लेकर तखतगढ़ आकर जिस विद्यालय में पढ़ाई की अब भामाशाह बनकर उसी विद्यालय का दो मंजिला नया भवन के लिए प्रेरित होकर 6.50 करोड़ की लागत से की गई घोषणा के अनुसार 15 महीनो में महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यमिक विद्यालय का नया भवन तैयार करवाने का भाव है। ऐसे भामाशाह एस शांतिलाल साकलचंद जैन एव जैन रिसॉर्स रीसाइक्लिंग चेन्नई द्वारा शनिवार को विद्यालय परिसर में नए भवन के लिए विधिवत मंत्र चार से भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया जो आने वाली पीढ़ी दर पीढ़ी शिक्षा के लिए भविष्य संवारने में मिल का पत्थर साबित होगा उन्होंने कहा की


तखतगढ़ में भामाशाहो कि कोई कमी नहीं है। यह बात शनिवार को
तखतगढ़ कस्बे के नेहरू रोड स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के नविन दो मंजिला भवन निर्माण के लिए भूमि पुजन एव शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर अपने मंच पर कही है। मंत्री कुमावत ने कहा कि प्रवासियों के लिए राजस्थान सरकार ने अलग से विभाग भी खोल रखा है और हर प्रवासी प्रेरित होकर राजस्थान में अपने मातृभूमि के विकास के लिए आगे आए। पूर्व सांसद पुष्प जैन ने कहां की भामाशाह शांतिलाल जैन अपनी ही मातृभूमि के लिए 6.50 करोड़ का जो बोझ उठाया है। जो अपनी मात्र भूमिका कजॅ चुका रहे हैं।

उन्होंने राजस्थान के सभी प्रवासियों को प्रेरित करते हुए अपनी ही मातृभूमि में निवेश करने की बात कही है। इस अवसर पर कार्यक्रम से प्रेरित होकर एक और भामाशाह पारसमल जैन द्वारा मंच पर तखतगढ़ के पुराना पुलिस थाना जर्जर भवन को नया भवन बनाने की घोषणा की घोषणा के बाद कैबिनेट मंत्री कुमावत ने मंच पर उपस्थित उपखंड अधिकारी कालूराम कुम्हार को पुराना पुलिस थाना भवन का मौका निरीक्षण कर स्वीकृति जारी करने का भी आदेश दिया है।

विधिवत मंत्रोचार से भूमि पूजन के साथ हुआ शिलान्यास

आयोजित कार्यक्रम के दौरान 3:30 बजे कैबिनेट मंत्री कुमावत एवं भामाशाह शांतिलाल पूर्व सांसद पुष्प जैन के हाथों पंडित निर्मल शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोचार से पावड़ा से खडडा खोदकर भूमि पूजन करवाया और 7 शिलाओ का पूजन कर सभी शिलाओ को जमीन में गाड कर शिलान्यास किया गया।

इन्होंने किया भामाशाह का सम्मान

शनिवार को आयोजित विद्यालय के नवीन भवन के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर भामाशाह शांतिलाल जैन का कैबिनेट मंत्री कुमावत एवं पूर्व सांसद पुष्प जैन द्वारा साफा एवं पुष्प मालाओं से जोरदार स्वागत बहुमन किया गया। इसी प्रकार मंच पर उपस्थित शिक्षा विभाग के अधिकारीयो एवं व्यापार एवं उद्योग मंडल के अध्यक्ष चंपालाल कुमावत विनोद सोलंकी पंकज परिहार सहित पदाधिकारी द्वारा भामाशाह का चुनरी साफा एवं माला पहनकर बहुमन किया। और विद्यालय प्रबंध समिति के पदाधिकारी ने भी भामाशाह का साफा एवं माला पहनकर बहुमन करने की रस्म निभाई। मौके पर नारायण देवासी ने कैबिनेट मंत्री कुमावत एवं भामाशाह शांतिलाल का रबारी समाज की पगड़ी एवं रुमाल पहना कर बहुमन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामनाएं की पूर्व सांसद ने सभी मीडिया कर्मियों का माला पहनकर सम्मान किया।

कार्यक्रम के दौरान बाली एडीएम शैलेंद्र सिंह, सुमेरपुर एसडीएम कालूराम कुम्हार, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पाली, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जीवाराम टॉक, पूर्व सांसद पुष्प जैन,नायब तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, पृथ्वीराज सिंह रतनू, गजेंद्र सिंह तंवर, शिवराज सिंह बिटिया, पूर्व चेयरमैन डॉक्टर चंदन गांधी, जयंती जैनम, गणपत सोमपुरा,मनोज नामा,दिनेश कुमावत, मीठालाल जोशी, जितेन्द्र चांदोरा, विनोद सोलंकी, चम्पालाल कुमावत, रामसिंह, जेठाराम कुमाव, जबर सिंह सहित विद्यालय परिवार मौजूद रहा।

Previous Post

नाडोल-25 वां वार्षिक उज्जैनी वीर वाडीकाकर मामाधणी का दो दीवसीय भव्य मेले में उमड़े श्रदालु

Next Post

रानी-श्री नामदेव छीपा समाज रानी परिक्षेत्र का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह

Next Post
रानी-श्री नामदेव छीपा समाज रानी परिक्षेत्र का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह

रानी-श्री नामदेव छीपा समाज रानी परिक्षेत्र का द्वितीय स्नेह मिलन समारोह

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page