• April 2, 2026

तखतगढ़-अवैध 2 पिस्टल व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा 3 दिन के रिमांड पर, और भी खुलाशे होने की आशंका

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा/पिन्टू अग्रवाल

तखतगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार, 2 पिस्टल व कारतूस बरामद

आरोपी को न्यायालय में पेश करने पर 3 दिन के रिमांड पर रखने के आदेश

तखतगढ, 2 अप्रैल (खीमाराम मेवाडा):तखतगढ़ पुलिस ने अवैध हथियारों सप्लायरो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दबिश देखकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण खुलासा किया है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को सक्षम न्यायालय सुमेरपुर पेश करने पर न्यायालय ने तीन दिन के लिए रिमांड पर रखने के आदेश दिए हैं। यह कार्रवाई बाली एएसपी चैनसिंह महेचा एवं सीओ जितेन्द्र सिंह के सुपरविजन में थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी।

मुखबिर की सूचना पर की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हैपीसिंह पुत्र गिरधारीसिंह के घर की तलाशी ली, जहां से 2 अवैध पिस्टल, 3 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में आसूचना अधिकारी निक्कू सिंह की विशेष भूमिका रही, वहीं पदमाराम, चेलाराम मीणा, उमरदीन खान और श्रवण कुमार सहित तखतगढ़ पुलिस टीम ने अहम योगदान दिया। थाना अधिकारी शैतान सिंह चारण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायालय ने आरोपी को 3 दिन के लिए पुलिस दीक्षा में रखने के आदेश दिए है। मामले में रिमांड अवधि के दौरान पुलिस को और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

About The Author

You cannot copy content of this page