• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध, चोरी की बाइक जप्त

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
June 10, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में दुपहिया वाहन चोरी का पर्दाफाश विधि से संघर्षरत किशोर निरूद्ध, चोरी की बाइक जप्त

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

पाली-जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन आई.पी.एस. के निर्देशन में, चैनसिंह महेचा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बाली एवं  जितेन्द्र सिंह आरपीएस पुलिस उपाधीक्षक सुमेरपुर, जिला पाली के निकटतम सुपरविजन में एवं थानाधिकारी  सवाई सिंह निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली के नेतृत्व में कस्बा सुमेरपुर में अज्ञात चोरो द्वारा लगातार दुपहिया वाहन (मोटरसाईकिल) चोरी की वारदातों का हर सूरत में पर्दाफाश करने के लिये एवं चोरी की वारदातों को गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीमः-
1.सवाई सिंह राठौड निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर,
2. दिनेश कुमार सउनि पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
3.दिलीप सिंह मीणा कानि न. 1459 पुलिस थाना सुमेरपरु, पाली।
4. छोटू सिंह कानि न. 1550 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।
5. राजकुमार कानि न. 413 पुलिस थाना सुमेरपुर, जिला पाली।

सहयोगी पुलिस टीमः-
1. कमल मीणा सउनि पुलिस थाना बाली, पाली।
. 2 शंकर कानि न. 1863 पुलिस थाना बाली, पाली।
3.शंकर मीणा कानि न. 1852 पुलिस थाना बाली, पाली।
4. नरेश मीणा कानि न. 1832 पुलिस थाना, बाली, पाली।

घटना का सारांशः- दिनांक 07.06.2026 को प्रार्थी  महेन्द्र कुमार सुमेरपुर, जिला पाली ने एक रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि दिनांक 27.05.2026 को रात्री के समय मेरी मोटरसाईकिल नम्बर आरजे 57 एसए 9552 का हैण्डल लॉक कर घर के बाहर खड़ी की थी एवं सुबह उठकर देखा तो मेरी बाईक नही मिली। अज्ञात चोर मेरी बाईक को चोरी कर लेकर गये है। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण संख्या 182 दिनांक 07.06.2026 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 पुलिस थाना सुमेरपुर जिला पाली में दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

विशेष टीम की कार्यवाहीः गठीत टीम द्वारा घटनास्थल के आस पास सीसीटीवी कैमरो को चैक किये गये, घटनाकम को मध्यनजर रखते हुए कड़ी मेहनत व लग्न एंव कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए मुखबीर तंत्र, आसुचना संकलन, तकनीकी सहयोग से कस्बा सुमेरपुर में लगातार हो रही दुपहिया वाहन की चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए चोरी का मुख्य अभियुक्त विधि से संघर्षरत किशोर को निरूद्ध किया जाकर उसके कब्जे से चोरी का वाहन मोटरसाईकिल को जप्त किया जाकर कब्जा पुलिस लिया गया, विधि से सघर्षरत किशोर के अन्य साथीयों द्वारा भी कस्बा सुमेरपुर में अन्य मोटरसाईकिल की चोरीयों की वारदातों को अंजाम दिया गया है, जिन अज्ञात चोरो की तलाश एवं पतारसी जारी है।

Previous Post

सुमेरपुर जवाईबांध स्टेशन के नाम परिवर्तन रेल टिकिट जारी, रेल विकास सेवा संस्थान ने पाली सांसद व केबिनेट मंत्री का जताया आभार

Next Post

पाली-103 ग्राम अफीम व14 लाख रूपये नगद बरामद व 02 गिरफ्तार

Next Post
पाली-103 ग्राम अफीम व14 लाख रूपये नगद बरामद व 02 गिरफ्तार

पाली-103 ग्राम अफीम व14 लाख रूपये नगद बरामद व 02 गिरफ्तार

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page