• April 24, 2026

सुमेरपूर-बजरी भरे ट्रैक्टर ने स्कूल वाहन को टक्कर मारी

PALI SIROHI ONLINE

सुमेरपुर-सुमेरपुर | जवाई बांध रोड पर गुरुवार सुबह बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक स्कूल वाहन को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि वाहन नहीं पलटा, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सुबह करीब 7 बजे निजी स्कूल का वाहन विद्यार्थियों को लेकर जवाई बांध रोड से गुजर रहा था। उंदरी की और जाने वाले मार्ग से पहले राजगुरु सर्कल साईड से तेज गति से आ रहे अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी।

वाहन के पीछे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाने ले गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अवैध बजरी से भरे वाहन चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहता है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को चालू कराने की भी मांग उठाई है। जा सके। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़ भागा चालक।

You cannot copy content of this page