• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर तखतगढ मे भाजपा कांग्रेस दावेदारों से फिड बैक लेकर जीत की फूंकी जान

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
August 25, 2026
in Local
0

PALI SIROHI ONLINE

खीमाराम मेवाडा

सुमेरपुर तखतगढ मे भाजपा कांग्रेस दावेदारों से फिड बैक लेकर जीत की फूंकी जान

तखतगढ 25 अगस्त (खीमाराम मेवाडा) आगामी सुमेरपुर , तखतगढ नगरपालिका आम चुनाव 2026 को लेकर मंगलवार को भाजपा कांग्रेस के प्रभारीयो ने अपनी अपनी पार्टीयो के लिए सुमेरपुर के 35 वार्ड व तखतगढ के 25 वार्डो के लिए कार्यकर्ताओ से फिड बैक लेकर जीत की जान फूंक दी है। सुमेरपुर के मान सरोवर वाटिका में कांग्रेस दावेदारों से फिड बैक के बाद लोकसभा प्रत्याशी संगीता बेनीवाल, विधानसभा प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा, जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, जिला सह प्रभारी श्रवण राम पटेल, विधानसभा प्रभारी मकसूद अहमद, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा ने तखतगढ होटल सांई लीला मे नगर अध्यक्ष फुटरमल सुथार द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओ से रायशुमारी ली गई।

और जीताउ उम्मीदवारों का पैनल तैयार कर 25 वार्डो मे जीत की जान फूंक बोर्ड बनाने का आह्वान किया। विधान सभा प्रत्याशी हरिशंकर मेवाडा ने कहा कि सुमेरपुर और तखतगढ नगर पालिका मे लम्बे समय से भाजपा का दबदबा रहता आया है। लेकिन इस बार निरंतर बढती महंगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। हमने वार्ड वार्ड सर्वे करवाकर दावेदारो से फिड बैक लेकर पैनल तैयार किया है। पार्टी सर्वे के अनुसार जीताउ को टिकट देगी। संगीता बेनीवाल ने इस बात महिलाओ की सीट को मौका मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस का बोर्ड बनाने का दावा किया है।

भाजपा में उम्मीदवारों ने दिखाया शक्ति प्रदर्शन

आगामी निकाय चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत एवं प्रभारी भारताराम देवासी द्वारा मुठलिया भवन मे कार्यकर्ताओ से रायशुमारी कर बंद कमरे मे 25 वार्डो मे दावेदारी जताने वाले उममीदवारो से फिड बैक लेकर पैनल तैयार कर जीत का जोश भर दिया है। इस दौरान
कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न वार्डों से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों ने भाग लिया।

Previous Post

सड़क बनी परेशानी, लोगों ने किया विरोधः बोले- कंक्रीट लगने से दुपहिया वाहन सवार हो रहे चोटिल

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

Next Post

पढे आज बुधवार का आपका राशिफ़ल

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page