• Local News
  • सांडेराव बस स्टैंड पर विकास के नाम पर विनाश: मुख्य मार्ग का फुटपाथ टूटा, राहगीर जान जोखिम में डालने को मजबूर, जिम्मेदार मौन
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
  • Local
  • Politics
No Result
View All Result
Pali Sirohi Online News by Pintu Agarwal
No Result
View All Result

सुमेरपुर में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 9.5 लाख लूटे: सेल्समैन से मोबाइल, बाइक की चाबी भी लूटकर भागे बदमाश

Pintu Aggarwal by Pintu Aggarwal
November 23, 2026
in Local
0
सुमेरपुर में आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 9.5 लाख लूटे: सेल्समैन से मोबाइल, बाइक की चाबी भी लूटकर भागे बदमाश

PALI SIROHI ONLINE

पाली-पाली जिले के सुमेरपुर सदर थाना क्षेत्र में शिवगंज से पालड़ी जोड जाने वाले रास्ते पर सेल्समैन से लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो बदमाशों ने सेल्समैन शेर मोहम्मद की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डालकर उसके पास रखी करीब 9.50 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी लूट ली। बदमाश मोबाइल फोन और बाइक की चाबी भी ले गए। घटना 19 नवंबर की रात की है। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।पान मसाला एजेंसी में काम करता है सेल्समैन

शिवगंज निवासी योगेन्द्र गोयल ने 20 नवंबर को सुमेरपुर सदर थाने में रिपोर्ट दी। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के नाम से शिवगंज में राजा ब्रदर्स फर्म संचालित है। फर्म के पास पान मसाला की एजेंसी है।

फर्म में पालड़ी जोड निवासी शेर मोहम्मद (38) भी काम करता है। वह लोडिंग वाहन से आसपास के क्षेत्रों में माल सप्लाई करता है और दुकानदारों से भुगतान के रुपए जमा करता है।

रात 8:14 बजे हुई आखिरी बात, हिसाब जमा कराने नहीं पहुंचा

रिपोर्ट के अनुसार, 19 नवंबर की रात करीब 8:14 बजे योगेन्द्र गोयल की शेर मोहम्मद से फोन पर आखिरी बार बात हुई थी। इसके बाद शेर मोहम्मद हिसाब जमा कराने नहीं पहुंचा।

रात करीब 9:45 बजे योगेन्द्र गोयल ने उसे कई बार फोन किया, लेकिन मोबाइल बंद मिला। इसके बाद उन्होंने शेर मोहम्मद की पत्नी हसीना बानो से व्हाट्सएप कॉल पर बात की। पत्नी ने बताया कि शेर करीब आधा घंटे पहले ही उनके पास आने के लिए निकल चुका है।

अज्ञात नंबर से फोन आया, दुकान के बाहर छोड़ने की बातकही

इसी दौरान रात करीब 10:08 बजे एक अज्ञात नंबर से योगेन्द्र गोयल के पास फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह शेर मोहम्मद को रास्ते से लेकर आया है और दुकान के बाहर छोड़ दिया है।

इसके बाद शेर मोहम्मद ने बताया कि वह नकदी लेकर मालिक के घर जा रहा था। शिवगंज से पालड़ी जोड जाने वाले रास्ते पर एनएच पुलिया के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्ति आए और उसकी आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया।

नकदी के साथ मोबाइल और बाइक की चाबी भी लूटी

शेर मोहम्मद के अनुसार, बदमाश उसके पास रखी करीब 9.50 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी, मोबाइल फोन और बाइक की चाबी लूटकर फरार हो गए।

पीड़ित ने बताया कि लूटी गई नकदी की सही रकम फर्म का हिसाब मिलाने के बाद पता चलेगी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है

Previous Post

पाली-सड़क किनारे ढाबे में घुसा ट्रेलर, ट्रक पलटाः ओवरटेक के चक्कर में हादसा, ड्राइवर घायल

Next Post

मुंडारा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, मोखमपुरा पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादशा

Next Post
मुंडारा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, मोखमपुरा पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादशा

मुंडारा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल, मोखमपुरा पेट्रोल पंप के निकट हुआ हादशा

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

You cannot copy content of this page