PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाड़ा तखतगढ़
सुमेरपुर-पाली लोकसभा की कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल के विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के प्रधान कार्यालय का उद्घघाटन समारोह कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव शिशुपाल सिंह निंंबाड़ा व भूराराम सीरवी, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह पावा, दीपेश सिंह बेनीवाल एवं वरिष्ठ कांग्रेसी भंवर सिंह चौधरी के सानिध्य में शुक्रवार को पुराना पाली स्टेंड के पास पशु चिकित्सालय के सामने संपन्न हुआ।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जनता भाजपा के पिछले दस साल के कुशासन से मुक्ति चाहती है और महंगाई, बेरोजगारी एवं नोट बंदी से परेशान हैं। वर्तमान भाजपा सांसद का क्षेत्र में विकास का योगदान शून्य है। ऐसे में साफ छवि एवं शिक्षित कांग्रेस प्रत्याशी संगीता बेनीवाल को सांसद निर्वाचित कर दिल्ली भेजना आवश्यक है। सभी वक्ताओं ने एकजुटता से कांग्रेस को विजई बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान सन्तोक सिंह सोलंकी को कार्यालय प्रभारी एवं मुंशी राम भाकर को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी सुमेरपुर सिंह मनवार, करणसिंह चाणोद, सुभाष मेवाड़ा, गणपत सिंह देवड़ा, जाफर सिलावट, महेश परिहार, गजेन्द्र सिंह राणावत, नाहर सिंह जाखोड़ा, ललित परिहार, जगदीश सिंह राजपुरोहित, चतराराम मेघवाल, गोविंद राठौड़, खूबचंद खत्री खीमराज खारोल, मानसिंह रामनगर, राजेंद्र सिंह, सुखाराम दमामी, शैतान कुमार, हिम्मत गहलोत, किशोर बुरासिया, मेहबूब कायमखानी, प्रवीण सिंह भाटी, नासिर खान,फकीर मोहम्मद, टोयाराम डांगी, जीपाराम देवासी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढे