PALI SIROHI ONLINE
खीमाराम मेवाडा
सेवा भारती की प्रेरणा से 1 महिला सहित 33 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान
आज सुमेरपुर में सेवा भारती समिति सुमेरपुर की प्रेरणा से श्री वैष्णोदेवी माता मंडल मुंबई सुमेरपुर एवं मारवाड़ एकता परिषद मुंबई राजस्थान के तत्वाधान में अग्रवाल धर्मशाला , शीतला चौक में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ । संयोजक नरेन्द्र परमार ने बताया कि शिविर में 1 महिला सहित 33 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। शिविर का शुभारंभ भारत माता की प्रतिमा को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
शिविर में अतिथि स्वरूप विजय सिंह माली, महावीर सिंह देवड़ा, मोहन रावल , मांगीलाल सीरवी, गुरुदेव ललित भारतीजी, प्रकाश अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, चंदन गर्ग, परबत सिंह राठौड़, पंकज मेवाड़ा, विकास अग्रवाल, रामरतन शर्मा, सुरेश रावल, नेनमल सोनी, सोहन नागर , संपत मेवाड़ा, अरविंद राजपुरोहित, प्रताप सिंह राजपुरोहित, करण सिंह राजपुरोहित, जयंतीलाल माली की उपस्थिति रही । शिविर को सफल बनाने में रघुवीर सिंह मीणा,गोरधनसिंह राजपुरोहित, प्रकाश त्रिवेदी, गवेंद्र सिंह राणावत,निशांत रावल, राहुल मालवीय, किशोर मेवाड़ा, अर्जुनसिंह रावत, रतन रामिना, नरेश वर्मा, अमित देवगन , दलपत देवासी, जगदीश सुथार एवं सभी सदस्य बंधुओं का सहयोग रहा। शिविर में भगवान महावीर ब्लड बैंक की सेवा रही। शिविर में सुमेरपुर के सेवा कार्य में समर्पित दिवंगत सदस्य श्री किशन खंडेलवाल, श्री,सत्यनारायण अग्रवाल एवं श्री बस्तीमल जैन को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

