
PALI SIROHI ONLINE
सुमेरपुर-सुमेरपुर | संत खेताराम महाराज की जयंती पर बुधवार को राजपुरोहित समाज ने खेडा देवी मंदिर के पास निःशुल्क प्याऊ की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन राजपुरोहित विकास समिति सुमेरपुर-शिवगंज के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजगुरु के सानिध्य में हुआ।
प्याऊ की स्थापना राजगुरु परिवार की ओर से की गई। युवा संघ संयोजक अधिवक्ता महिपाल सिंह राजपुरोहित ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और आमजन के लिए यह प्याऊ लगाई गई है। अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह राजगुरु ने कहा कि मानव सेवा और गोसेवा ही आज के युग में सबसे बड़ी सेवा है। इस अवसर पर समिति के सचिव जगदीश राजपुरोहित ने बताया कि खेड़ा मंदिर के बाहर गर्मी से राहत देने के लिए यह प्याऊ लगाई गई है।


